Live
RBSE 5th 8th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज, जानें कबसे देखे सकेंगे; पढ़ें लाइव अपडेट
{"_id":"69c21a8d2a6f0ba47206bc34","slug":"rajasthan-board-class-5th-8th-result-2026-live-rbse-shala-darpan-5vi-8vi-ka-result-kab-aaega-sarkari-result-2026-03-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"RBSE 5th 8th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज, जानें कबसे देखे सकेंगे; पढ़ें लाइव अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
RBSE Shala Darpan Class 5th 8th Result Live updates: प्राथमिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। रिजल्ट आज आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र और अभिभावक राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे ऑनलाइन माध्यम देख सकेंगे।
यहां पढ़ें 10वीं का लाइव अपडेट
RBSE Shala Darpan Class 5th 8th Result Live updates
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:00 PM, 24-Mar-2026
RBSE 5th 8th Result 2026: फेल का मतलब क्या?
नियम के तहत अगर कोई छात्र एक या अधिक विषयों में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता है, तब भी उसे 5वीं कक्षा में रोका नहीं जाता। ऐसे मामलों में छात्रों को सुधार का अवसर दिया जाता है और उन्हें अगली कक्षा यानी 6वीं में आगे बढ़ा दिया जाता है, ताकि उनकी शिक्षा बिना रुकावट जारी रह सके।11:52 AM, 24-Mar-2026
RBSE 5th-8th Result 2026: रिजल्ट पर ये विवरण होंगे शामिल
बोर्ड द्वारा 5वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 के साथ मिलने वाली मार्कशीट में छात्र की पूरी शैक्षणिक जानकारी शामिल होगी। इसमें स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, मां और पिता का नाम, स्कूल का नाम और कोड के साथ-साथ सभी विषयों के अंक (सब्जेक्ट वाइज मार्क्स), कुल अंक (टोटल मार्क्स), ग्रेड या प्रतिशत और पास/फेल स्टेटस दर्ज होगा, जिससे छात्र के प्रदर्शन का स्पष्ट मूल्यांकन किया जा सकेगा।
11:42 AM, 24-Mar-2026
RBSE 5th 8th Result 2026: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
प्राथमिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंगलवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। यह परिणाम दोपहर 1 बजे अजमेर स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में घोषित किया जाएगा, जहां इस मौके पर शिक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विभाग की जानकारी के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था।
11:26 AM, 24-Mar-2026
RBSE 5th 8th Result 2026: मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी
RBSE कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो मार्कशीट ऑनलाइन दिखाई जाती है, वह केवल जानकारी के लिए होती है और इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाता। यह छात्रों को अपने अंक देखने और तुरंत जानकारी पाने के लिए उपलब्ध कराई जाती है।छात्रों की असली और मान्य मार्कशीट उन्हें अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त होगी, जिस पर स्कूल के हस्ताक्षर और मुहर (स्टैंप) लगे होंगे। इसलिए सभी छात्रों के लिए स्कूल से अपनी मूल मार्कशीट लेना अनिवार्य होता है, क्योंकि आगे की पढ़ाई या अन्य जरूरी कामों में उसी का उपयोग किया जाएगा।
11:19 AM, 24-Mar-2026
RBSE 5th 8th Result 2026: पास होने के लिए क्या है नियम?
RBSE कक्षा 5वीं और 8वीं में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी होता है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, हर सब्जेक्ट में कम से कम एक-तिहाई यानी 33% अंक लाना अनिवार्य है। साथ ही कुल मिलाकर भी छात्र का प्रदर्शन इसी स्तर से नीचे नहीं होना चाहिए, तभी उसे उत्तीर्ण माना जाएगा।कक्षा 8वीं में अंक के साथ ग्रेड सिस्टम भी लागू किया जाता है। यदि किसी छात्र को D ग्रेड या उससे बेहतर ग्रेड मिलता है, तो वह पास माना जाता है। वहीं इससे कम ग्रेड आने पर छात्र को पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) देनी पड़ सकती है, जिससे वह अपने परिणाम में सुधार कर सके।
11:11 AM, 24-Mar-2026
RBSE 5th 8th Result 2026: रिजल्ट कहां और कैसे करें चेक?
आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकेंगे। इसके लिए शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट सबसे मुख्य प्लेटफॉर्म होगी। छात्र rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर जाकर सीधे रिजल्ट लिंक खोल सकते हैं। दोनों वेबसाइट्स पर एक जैसा ही रिजल्ट उपलब्ध रहेगा, इसलिए जो साइट पहले खुले, उसी पर परिणाम देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 AM, 24-Mar-2026
RBSE 5th 8th Result 2026: रिजल्ट चेक करते समय रखें ध्यान
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट धीमी हो सकती है, ऐसे में छात्रों को धैर्य रखना चाहिए और बार-बार रिफ्रेश करने से बचना चाहिए। हमेशा सही और आधिकारिक लिंक पर ही क्लिक करें और किसी भी अनजान वेबसाइट पर अपनी जानकारी साझा न करें। रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड या सेव जरूर कर लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से उपयोग किया जा सके।10:55 AM, 24-Mar-2026
RBSE 5th 8th Result 2026: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in या rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे RBSE 5th/8th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर/आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे ध्यान से चेक करें।
- रिजल्ट को डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें।
- अगर एक वेबसाइट स्लो हो, तो दूसरी वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
- वेबसाइट स्लो होने पर बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय थोड़ा इंतजार करें।
10:51 AM, 24-Mar-2026
RBSE 5th 8th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम आज, 24 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम भी एक साथ घोषित किए जाएंगे, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा। खास बात यह है कि इस वर्ष बोर्ड ने मार्च माह में ही परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है।
10:30 AM, 24-Mar-2026