RBSE 10th Result: बोर्ड की वेबसाइट स्लो है? अब इस Direct Link से चेक करें रिजल्ट, एक क्लिक में मिलेगी मार्कशीट
RBSE 10th Result 2026 on Amar Ujala Direct Link: राजस्थान बोर्ड ने आज, 24 मार्च को 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी किया। 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार है। ऐसे में हेवी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कत होती है।
आपको ऐसी किसी समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट बिना किसी परेशानी के देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें...
विस्तार
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Website Direct Link to Download: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे रिजल्ट देखने में परेशानी होती है।
ऐसी स्थिति में छात्रों को एक वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके जरिए वे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और साथ ही उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें...
RBSE 10th Result 2026 Download Link: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करें
कक्षा 10वीं के विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'बोर्ड रिजल्ट्स' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद दिखाई देने वाली सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
- अब कक्षा 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और 'View Result' पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे के उपयोग के लिए ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
छात्र चाहें तो इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026: इतने छात्रों को परिणामों का इंतजार
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,109 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं पूरे राज्य में 6194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच हुआ था। हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ की गई थी।