सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Today on 24 March; Complete These Preparations Beforehand

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, उससे पहले पूरी कर लें ये तैयारियां

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। यह पहली बार है जब आरबीएसई मार्च महीने में रिजल्ट जारी किया जा रहा है। ऐसे में छात्रों भी पहले से कुछ तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत न हो।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आसानी से देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
 

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Today on 24 March; Complete These Preparations Beforehand
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर आज 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी करने को तैयार है। आरबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नतीजे दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले थोड़ी तैयारी करना बेहद जरूरी होता है। सही जानकारी और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने से आप बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं और किसी भी तकनीकी समस्या से बच सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Trending Videos


ऐसे में आइए जानते हैं कि परिणाम जारी होने से पहले विद्यार्थियों को कौन सी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।

मार्च में नतीजे जारी करके नया रिकॉर्ड कायम करेगा आरबीएसई

इस साल आरबीएसई मार्च महीने में नतीजे घोषित करके नया रिकॉर्ड कायम करेगा। यह पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड मार्च में नतीजे जारी करेगा। पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो राजस्थान बोर्ड अक्सर मई-जून या जुलाई में नतीजे जारी करता आया है। 2026 में पहली बार नतीजे मार्च में घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम जारी होने से पहले ये चार तैयारियां जरूरी

  1. रिजल्ट देखने के लिए जरूरी चीजें (रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लॉगिन डिटेल आदि) तैयार रखें।
  2. अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण करें।
  3. अमर उजाला की वेबसाइट पर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के पेज को ओपन/बुकमार्क कर लें।
  4. मोबाइल/लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन सही रखें।

1. जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें
रिजल्ट देखने से पहले अपने सभी जरूरी डिटेल जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और लॉगिन जानकारी एक जगह लिखकर या सेव करके रखें। अक्सर रिजल्ट के समय जल्दबाजी में ये जानकारी ढूंढने में परेशानी होती है। पहले से तैयारी रखने पर आप बिना समय गंवाए तुरंत अपना परिणाम देख पाएंगे। सभी जरूरी विवरण आपको अपने प्रवेश पत्र में भी मिलेंगी। इसलिए अपना प्रवेश पत्र खोजकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

2. अमर उजाला वेबसाइट पर पंजीकरण करें
रिजल्ट जल्दी और आसानी से पाने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए यहां पहले से रजिस्ट्रेशन कर लेना फायदेमंद है। इससे रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी और आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख पाएंगे। साथ ही, आपको बार-बार वेबसाइट खोजने की जरूरत नहीं पड़ती और अपडेट समय पर मिल जाते हैं।

अभी पंजीकरण करें...

3. रिजल्ट पेज को पहले से ओपन या बुकमार्क करें
अमर उजाला की वेबसाइट पर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट वाला पेज पहले से ओपन कर लें या उसे बुकमार्क कर लें। रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होता है, ऐसे में सीधे लिंक से जाना आसान रहता है। इससे समय बचता है और सही पेज ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होती।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस पेज पर मिलेगा...

4. डिवाइस और इंटरनेट कनेक्शन सही रखें
रिजल्ट देखने के लिए आपका मोबाइल या लैपटॉप सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन भी तेज व स्थिर हो। खराब नेटवर्क या धीमी स्पीड के कारण रिजल्ट खुलने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए पहले से इंटरनेट चेक कर लें और जरूरत हो तो वैकल्पिक नेटवर्क भी तैयार रखें।
 

पिछले दो वर्षों के आंकड़े

वर्ग 2024 2025
कुल पंजीकृत 10,60,751 10,94,186
परीक्षा में शामिल हुए 10,39,895 10,71,460
फर्स्ट डिवीजन 5,45,653 5,46,370
सेकेंड डिवीजन 3,49,873 3,76,774
थर्ड डिवीजन 71,422 79,519
पास श्रेणी में रखे गए 444 179
सप्लीमेंट्री आई 27,797 30,599
लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% 93.16%
लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% 94.08%
कुल पास प्रतिशत 93.03% 93.60%

RBSE 10th Topper List 2025: पिछले वर्ष के मेधावियों की सूची

नाम प्राप्तांक (प्रतिशत में)
भावना 99.67%
पूजा भादू 99.50%
वंदना तंवर 99.50%
श्रेया प्रजापति 99.17%
प्रियांशु शर्मा 99.17%
जयेश सोनी 98.81%
विकास वर्मा 98.17%
यशिता कुमावत 97.83%
खुशबू सोनी 97.17%

RBSE 10th Result 2026 Download: ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
  • अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed