{"_id":"69bcf2d780cd70313a078c49","slug":"fire-at-south-korea-auto-parts-factory-many-injured-feared-death-updates-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 50 लोग घायल; कई के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 50 लोग घायल; कई के फंसे होने की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: Nitin Gautam
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण कोरिया की एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इस आग की चपेट में आकर कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण कोरिया की एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई है, जिसकी चपेट में आकर कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। घटना दक्षिण कोरिया के शहर देयजियोन में घटी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया की नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, घायलों में 35 लोगों की हालत गंभीर है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया।
आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं
अभी यह साफ नहीं है कि फैक्ट्री के अंदर कितने कर्मचारी फंसे हुए हैं। अग्निशमन विभाग ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। आग लगने की सूचना दोपहर में मिली थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मियों और 70 से ज्यादा वाहनों को तैनात किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री किम मिन-सोक हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधनों और कर्मियों की पूर्ण तैनाती के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- West Asia: ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम; रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की नई छूट, इन देशों को रखा गया बाहर
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन