{"_id":"69bd05d7255de44bde0b7830","slug":"sri-lanka-denies-us-fighter-jet-landing-mattala-international-airport-neutrality-west-asia-tensions-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Unrest: युद्ध की जिद में श्रीलंका नहीं देगा अमेरिका का साथ, कहा- विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Unrest: युद्ध की जिद में श्रीलंका नहीं देगा अमेरिका का साथ, कहा- विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार
श्रीलंका ने अपनी तटस्थता बनाए रखने के लिए अमेरिकी लड़ाकू विमानों को अपने हवाई अड्डे पर उतरने से रोक दिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा श्रीलंका किसी भी दबाव में आए बिना पश्चिम एशिया तनाव के बीच अपनी तटस्थ नीति पर कायम रहेगा।
अनुरा कुमारा दिसानायके, श्रीलंका के राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद में एक बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका ने मार्च की शुरुआत में अपने मत्तला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी।
राष्ट्रपति के अनुसार, जिबूती स्थित बेस से दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने चार और आठ मार्च को श्रीलंका आने की अनुमति मांगी थी। इन विमानों पर आठ एंटी-शिप मिसाइलें तैनात थीं। श्रीलंका सरकार ने इन दोनों ही अनुरोधों को ठुकरा दिया। दिसानायके ने कहा कि कई तरह के दबावों के बावजूद श्रीलंका अपनी तटस्थता बनाए रखना चाहता है। उन्होंने साफ किया कि वे किसी के आगे नहीं झुकेंगे। पश्चिम एशिया के युद्ध से चुनौतियां पैदा हो रही हैं, लेकिन श्रीलंका तटस्थ रहने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।
ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: कतर की मदद से सुरक्षित घर पहुंचा परमिंदर, युद्ध के बीच हुआ ब्रेन स्ट्रोक; मुश्किल में थी जान
यह बयान अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर के साथ राष्ट्रपति की मुलाकात के एक दिन बाद आया है। उस बैठक में समुद्री रास्तों की सुरक्षा, व्यापारिक संबंधों और एक स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर चर्चा हुई थी।
इस घटनाक्रम का संबंध कुछ अन्य समुद्री घटनाओं से भी है। चार मार्च को अमेरिका ने गाले के पास ईरानी जहाज 'आइरिस डेना' पर हमला किया था। इस हमले में 84 नाविक मारे गए और 32 को बचा लिया गया। यह जहाज भारत के विशाखापत्तनम में एक नौसैनिक अभ्यास से वापस लौट रहा था।
इसके दो दिन बाद, एक और ईरानी जहाज 'आइरिस बुशहर' ने कोलंबो बंदरगाह में आने की अनुमति मांगी। श्रीलंका ने इस जहाज को कोलंबो के बजाय त्रिंकोमाली बंदरगाह की ओर भेज दिया। फिलहाल इस जहाज के 204 नाविक कोलंबो के पास एक नौसैनिक केंद्र में रुके हुए हैं।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन