सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Union Minister of State Jitin Prasad reached Harshit Mishra house in Pilibhit and expressed his condolences

UP: केंद्रीय राज्यमंत्री ने हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना, उठा सीबीआई जांच का मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 20 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर शोक जताया। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग उठाई और कुछ लोगों पर संलिप्तता के आरोप लगाए। इस दौरान पिता और भाई को शस्त्र लाइसेंस भी प्रदान किए गए।

Union Minister of State Jitin Prasad reached Harshit Mishra house in Pilibhit and expressed his condolences
केंद्रीय राज्यमंत्री ने हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजन ने केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने भी सीबीआई जांच कराने की मांग की। घटना में कुछ लोगों की संलिप्तता कह बात कही और उनके नाम केंद्रीय राज्यमंत्री को बताए। उधर, हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा और भाई वैभव मिश्रा के शस्त्र लाइसेंस बनकर पहुंच गए। विधायक बाबूराम पासवान ने पिता-पुत्र को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए।

Trending Videos


शुक्रवार को पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री को हर्षित मिश्रा के परिजन ने घटना की जानकारी दी। घटना की सीबीआई जांच कराने को मांग का पत्र दिया। हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा और भाई वैभव मिश्रा से केंद्रीय राज्यमंत्री ने समस्या को लेकर बात की। वैभव मिश्रा के जोधपुर से नजदीक स्थानांतरण की मांंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने हर्षित मिश्रा की मां से भी बात की। उन्होंने भी पुत्र की हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर घटना की सीबीआई जांच कराने को कहा। विधायक बाबूराम पासवान ने हर्षित मिश्रा के पिता को राइफल और भाई वैभव को रिवाल्वर का लाइसेंस सौंपा। 

इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन नितिन दीक्षित, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, प्रफुल्ल मिश्रा, अनुपम वाजपेयी, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed