सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी: फूलों वाली कोठी की बगिया ने मारी बाजी, कैंट बोर्ड ने जीते 45 पुरस्कार; तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 11:05 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की रंगत देखकर शहरवासी फिदा हो गए। अमर उजाला परिसर तीन दिन तक गुलजार रहा। रविवार को प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।  

विज्ञापन
Amar Ujala Flower Exhibition Phoolon Wali Kothi Takes Top Honors Cantonment Board Wins 45 Awards
पुष्प प्रदर्शनी में सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : संवाद

बरेली में अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को भव्य समापन हुआ। फूल वाली कोठी को बेस्ट गार्डन का पुरस्कार मिला। कैंट बोर्ड ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विभिन्न श्रेणियों में 45 पुरस्कार अपने नाम किए। दूसरे नंबर पर आईवीआरआई ने 20 पुरस्कार जीते। 14 पुरस्कारों के साथ बिशप कॉनराड स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। इस दौरान बारिश भी पुष्प प्रेमियों का उत्साह नहीं रोक सकी। दिनभर पुष्प प्रेमियों की भीड़ लगी रही। फूलों की रंगत देखकर शहरवासी फिदा हो गए। 

Trending Videos
Amar Ujala Flower Exhibition Phoolon Wali Kothi Takes Top Honors Cantonment Board Wins 45 Awards
पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचीं जिलाधिकारी की मां प्रेम लता सिंह - फोटो : संवाद
पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी फूलों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। रविवार को छुट्टी होने के कारण सुबह 10 बजे से ही पुष्प प्रेमी जुटने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इन यादगार लम्हों को कैमरों और मोबाइल में कैद करने की होड़ रही। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बगिया में पहुंचकर फूलों को निहारा और आयोजन को सराहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Flower Exhibition Phoolon Wali Kothi Takes Top Honors Cantonment Board Wins 45 Awards
अमर उजाला परिसर में सजी सतरंगी बगिया - फोटो : अमर उजाला
विजयी प्रतिभागियों को जिलाधिकारी अविनाश सिंह, राज्य कर अधिकारी वनिका सिंह, एएसपी अंजना दहिया, कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान किए।
Amar Ujala Flower Exhibition Phoolon Wali Kothi Takes Top Honors Cantonment Board Wins 45 Awards
पुष्प प्रदर्शनी के विजेताओं के साथ मौजूद डीएम अविनाश सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व अन्य अतिथिगण - फोटो : संवाद
इन्हें मिले पुरस्कार
नन्हे लाल हेड माली (8), हरीश भल्ला (7), फ्लोरा नर्सरी (10), नईआर इज्जतनगर (6), डॉ. शोभा टंडन (5), जाकिर माली (3), गंगाशील (13), शशि भूषण राठी (8), अलीशा और मोहम्मद कैफ (3), अरुण कश्यप (1), साई सुखदा अस्पताल (4), क्लासिक लॉ कालेज (2), जीआरएम स्कूल (10), एसआरएमएस (11), डीआईजी हाउस (3), बीएल एग्रो (2), केसीएमटी (11), डीएम ऑफिस (7), विभा विद्या (1), गौरव मौर्य (2), रितु जैन (2), अनम (1), नीतू अग्रवाल (2), सिस्टर नताल (6), मॉडर्न ज्वैलर्स (1), नेतराम माली (1), हेड क्वाॅर्टर 6 आर्मी (2), लव मिश्रा (1), पूजा अग्रवाल (1), ज्योति खंडेलवाल (1), समा गुप्ता (1), आनंद पाल (1)।
विज्ञापन
Amar Ujala Flower Exhibition Phoolon Wali Kothi Takes Top Honors Cantonment Board Wins 45 Awards
प्रदर्शनी में पहुंचीं जिलाधिकारी की मां प्रेमलता सिंह - फोटो : संवाद
फूलों पर फिदा हुए शहरवासी
फूलों की यह दुनिया हमें तनाव भरी जिंदगी से राहत देती है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
इतने सारे फूलों को एक साथ देखना मन को सुकून देता है। यह प्रदर्शनी शहर के लिए एक ताजी हवा के झोंके जैसी है। - प्रेमलता सिंह
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed