सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered his mother-in-law and brother-in-law in Bareilly

UP News: बरेली में दामाद ने सास और साले को मार डाला, पंचायत के दौरान चाकू से किया हमला, मौके से भागा

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। पंचायत के दौरान एक युवक ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया। इसके बाद मौके से भाग गया।  

man murdered his mother-in-law and brother-in-law in Bareilly
आरोपी ने घर के अंदर दिया वारदात को अंजाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अफसर खान नाम के युवक ने सोमवार को दिनदहाड़े अपनी सास आसमां (54 वर्ष) और साले आदिल (20 वर्ष) की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा चौधरी निवासी अफसर का अपनी पत्नी साइमा से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान ही अफसर ने चाकू से अपनी सास और साले पर हमला कर दिया। दोनों पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे आसमां और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
Trending Videos

man murdered his mother-in-law and brother-in-law in Bareilly
अस्पताल परिसर में खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल 
परिजन आनन-फानन दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान आरोपी की पत्नी भी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एडीजी जोन रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक भी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद के घर में हो रही थी पंचायत 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। परिवारवालों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि आरोपी अफसर और उसकी पत्नी साइमा के बीच विवाद चल रहा था। इसके समाधान के लिए राशिद के घर पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। घर के लोग मौजूद थे। उसी दौरान इनमें कहासुनी हुई। इसके बाद अफसर ने चाकू से अपनी सास, साले और पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी की सास और साले की मौत हो गई है। उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसका डीवीआर कब्जे में लिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed