{"_id":"69a6f86e382b2880930fbdd0","slug":"india-s-lakshya-sen-stuns-defending-champion-shi-yuqi-in-thriller-at-all-england-championships-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"All England Championships: भारत के लक्ष्य सेन ने जीत से की शुरुआत, पहले दौर में गत चैंपियन को किया चित","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
All England Championships: भारत के लक्ष्य सेन ने जीत से की शुरुआत, पहले दौर में गत चैंपियन को किया चित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार
लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने चीन के शी युकी को हराया।
लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप की जीत से शुरुआत की है। लक्ष्य सेन ने मंगलवार को गत चैंपियन चीन के शी युकी को हराया। लक्ष्य ने 23-21, 19-21, 21-17 से मुकाबला अपने नाम किया जो बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ उनकी पहली व्यक्तिगत जीत है।
Trending Videos
किस तरह जीते लक्ष्य
लक्ष्य ने 2023 में एशियाई खेलों की टीम चैंपियनशिप में चीन के इस खिलाड़ी को हराया था। लक्ष्य ने तेज शुरुआत की और ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। उन्होंने इसे 17-12 लेकिन शी युकी जोरदार वापसी करते हुए तीन गेम प्वाइंट बचाए और 20-20 पर बराबरी हासिल कर ली। लक्ष्य ने चौथा गेम प्वाइंट भी गंवाया। चीन के खिलाड़ी ने हालांकि बैकहैंड शॉट नेट पर उलझाकर लक्ष्य को पांचवां गेम प्वाइंट दिया। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ गेम जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन शी युकी ने इसे 21-19 से जीतकर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींचा। निर्णायक गेम में 6-6 के स्कोर के बाद शी युकी ने कुछ देर के लिए बढ़त बनाई लेकिन लक्ष्य ब्रेक तक 11-9 की बढ़त हासिल करने में सफल रहे। लक्ष्य ने इस बढ़त को 16-11 किया और फिर स्मैश के साथ 18-14 से आगे हो गए। लक्ष्य ने शानदार विनर के साथ 19-16 की बढ़त बनाई और फिर चार मैच प्वाइंट हासिल किए। शी युकी ने एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन इसके बाद शॉट बाहर मारकर मैच को भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया।
मालविका बंसोड़ को मिली हार
महिला एकल में भारत की मालविका बंसोड को चीन की चेन यू फेई के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 11-21, 6-21 से हार झेलनी पड़ी। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने हू पेंग रोन और चेंग सू यिन की मलेशिया की जोड़ी को 21-17, 21-19 से हराया।