{"_id":"69a29879b7ec7e2bf404dec4","slug":"world-champion-d-gukesh-suffered-a-shock-defeat-to-jorden-van-foreest-in-prague-international-chess-festival-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prague Masters: किस तरह फोरेस्ट के खिलाफ गुकेश ने गंवाई बाजी? पहली जीत की तलाश जारी; अरविंद ने खेला ड्रॉ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Prague Masters: किस तरह फोरेस्ट के खिलाफ गुकेश ने गंवाई बाजी? पहली जीत की तलाश जारी; अरविंद ने खेला ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश के लिए प्राग मास्टर्स में चीजें अनुकूल नहीं चल रही हैं। गुकेश को अब भी पहली जीत का इंतजार है और उन्होंने तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से मुकाबला गंवा दिया है।
डी गुकेश
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अरविंद चिदंबरम ने ईरान के परहम मगसूदलू के साथ ड्रॉ खेला। टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में लगे गुकेश ने वैन फोरेस्ट के खिलाफ शुरू से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वह मैच में किसी भी समय अपनी पकड़ नहीं बना पाए।
Trending Videos
फिर संयुक्त बढ़त पर पहुंचे फोरेस्ट
फोरेस्ट ने सफेद मोहरों से खेलते हुए रूय लोपेज शैली का इस्तेमाल किया और टार्टाकोवर वेरिएशन में बिशप की जोड़ी के साथ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। इससे भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गया और उन्हें अपना एक मोहरा गंवाना पड़ा। तकनीकी पेचीदगियां तो बनी रहीं, लेकिन तब तक फोरेस्ट जीत की स्थिति में नहीं दिख रहे थे। रानी के आदान-प्रदान के बाद गुकेश की स्थिति खराब हो गई और फोरेस्ट ने 48 चाल में जीत हासिल की। इस जीत से फोरेस्ट ने फिर से संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। वह इस प्रतियोगिता में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनके तीनों मैच को निर्णय निकला।

छह दौर का खेल होना शेष
फोरेस्ट के दो अंक हैं और वह उज्बेकिस्तान की जोड़ी नोदिरबेक याकुबोए और नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव तथा स्थानीय खिलाड़ी डेविड नवारा के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। 10 खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे हैं इस टूर्नामेंट में अभी छह दौर का खेल होना बाकी है। गुकेश, जर्मनी के शीर्ष वरीयता प्राप्त विन्सेंट कीमर, अमेरिका के हैंस मोके नीमन और मगसूदलू सातवें स्थान पर हैं। इन सभी ने अपने तीन मैचों में एक-एक अंक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे दूसरे भारतीय खिलाड़ी अरविंद ने मगसूदलू के साथ ड्रॉ खेला और अपने अंकों की संख्या 1.5 तक पहुंचा दी। स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो के भी इतने ही अंक हैं।
चैलेंजर्स वर्ग में खेल रहे भारत के दोनों खिलाड़ियों दिव्या देशमुख और सूर्या शेखर गांगुली को हार का सामना करना पड़ा। महिला विश्व कप विजेता दिव्या चीन की जिनेर झू के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए हार गईं, जबकि गांगुली को चेक गणराज्य के जैचिम नेमेक ने हराया।