सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Iran-Israel-US Conflict: PV Sindhu Stranded, set to miss all england badminton Indian Shuttler Face Tough Draw

भारत को झटका!: ऑल इंग्लैंड में नहीं खेलेंगी पीवी सिंधू! कोर्ट में उतरने से पहले ही क्यों आई बाहर होने की नौबत?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 02 Mar 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान-इस्राइल-यूएस संघर्ष के कारण दुबई हवाई क्षेत्र बंद होने से पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर हो सकती हैं। बीडब्ल्यूएफ स्थिति पर नजर रखे हुए है। लक्ष्य सेन समेत अन्य भारतीय खिलाड़ी बर्मिंघम पहुंच चुके हैं, लेकिन कठिन ड्रॉ और लंबी यात्रा चुनौती साबित हो सकती है।

Iran-Israel-US Conflict: PV Sindhu Stranded, set to miss all england badminton Indian Shuttler Face Tough Draw
पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-इस्राइल-यूएस के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी साफ दिखने लगा है। बर्मिंघम में शुरू हो रही प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू दुबई में फंस गई हैं। खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण वह समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच सकीं हैं और उनके टूर्नामेंट से हटने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दुबई में उनके ठहरने के स्थान के पास विस्फोट भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
Trending Videos

BWF की नजर स्थिति पर
विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने बयान जारी कर कहा, 'हम स्थिति पर रीयल-टाइम नजर बनाए हुए हैं और जिन खिलाड़ियों को देरी या रूट बदलने की समस्या हो रही है, उनकी मदद के लिए तैयार हैं।' सिंधू का पहला मुकाबला थाईलैंड की सुपनिदा कातेथोंग से होना था, लेकिन मौजूदा हालात में उनका कोर्ट पर उतरना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य और अन्य खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती
जहां सिंधू की भागीदारी संदिग्ध है, वहीं लक्ष्य सेन और युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी वैकल्पिक मार्ग से बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। लक्ष्य का सामना पहले ही दौर में विश्व नंबर-1 शी यूकी से होगा। महिला एकल में मालविका बंसोड़ को ओलंपिक चैंपियन चेन यूफे से भिड़ना है। उन्नति हुड्डा की फ्लाइट रद्द होने के कारण उन्हें अफ्रीका के रास्ते लंबी यात्रा करनी पड़ी, जिससे जेट लैग का असर पड़ सकता है। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मलयेशिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी।

ऑल इंग्लैंड में भारत का इतिहास
ऑल इंग्लैंड का खिताब अब तक केवल दो भारतीय जीत सके हैं। इनमें प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) शामिल हैं। हाल के वर्षों में साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन उपविजेता रह चुके हैं, लेकिन खिताब अब भी दूर है।

क्या खेल पर बढ़ेगा भू-राजनीतिक असर?
ईरान-इस्राइल-यूएस संघर्ष ने यह दिखा दिया है कि वैश्विक राजनीति का असर खेल आयोजनों पर भी पड़ सकता है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था अब बड़ी चुनौती बन चुकी है। सिंधू के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में फंस गए। वह इंग्लैंड लायंस के कोच के तौर पर अबू धाबी पहुंचे थे। वहां इंग्लैंड लायंस को पाकिस्तान-ए टीम के खिलाफ वनडे खेलना था। हालांकि, मैच भी रद्द हो गया। बेयरस्टो ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed