सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World champion D Gukesh hunt for first victory continued held a draw by David Navara in Prague International

Prague Chess: गुकेश को प्राग शतरंज में पहली जीत का इंतजार, नवारा ने बराबरी पर रोका; चिदंबरम को मिली हार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 01 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्व शतरंज चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को प्राग अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अब भी पहली जीत का इंतजार हैं। गुकेश को चौथे दौर में चेक गणराज्य के डेविड नवारा ने ड्रॉ पर रोका।

World champion D Gukesh hunt for first victory continued held a draw by David Navara in Prague International
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश का पहली जीत का इंतजार जारी रहा जब उन्हें प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के चौथे दौर में चेक गणराज्य के डेविड नवारा ने बराबरी पर रोक दिया। नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव को हराकर चार मैच में तीसरी जीत के साथ बढ़त बना ली है। लेकिन गत चैंपियन भारत के अरविंद चिदंबरम को जर्मनी के विन्सेंट केमर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


पांच दौर का खेल शेष
10 खिलाड़ियों की इस प्रतियोगिता की दो अन्य बाजियां ड्रॉ रहीं जो अमेरिका के हेन्स मोके नीमैन और ईरान के परहम माघसूदलू तथा स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बीच खेली गईं। प्रतियोगिता में अब जब पांच दौर का खेल बाकी है तब वान फोरेस्ट तीन अंक के साथ शीर्ष पर हैं। अब्दुसत्तोरोव और नवारा के ढाई अंक हैं, जबकि उनसे आधा अंक पीछे याकुबोएव, केमर और गुइजारो हैं। चिदंबरम, गुकेश, नीमैन और माघसूदलू के डेढ़ अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच चैलेंजर वर्ग में विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने शीर्ष पर चल रही चेक गणराज्य की वेनक्लाव फिनेक को बराबरी पर रोका, जबकि सूर्य शेखर गांगुली ने मेजबान देश के स्टीफन हर्बेक से ड्रॉ खेला। दिव्या के डेढ़ जबकि गांगुली का एक अंक है। फिनेक के तीन अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed