सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Israel-Iran War: Indian ice hockey team stranded in Mumbai after flight cancellations amid West Asia tensions

Israel-Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव का खेलों पर किस तरह पड़ रहा असर? भारतीय आइस हॉकी टीम मुंबई में फंसी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 01 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान पर अमेरिका-इस्रायल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इसका असर अब खेलों पर भी पड़ रहा है। दरअसल, जर्मनी में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही भारतीय आइस हॉकी टीम के सदस्य मुंबई में फंस गए हैं।

Israel-Iran War: Indian ice hockey team stranded in Mumbai after flight cancellations amid West Asia tensions
आइस हॉकी प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

ईरान पर अमेरिका-इस्रायल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, जिससे यात्री फंस गए। इन यात्रियों में भारतीय आइस हॉकी टीम भी शामिल है जो यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली थी। टीम के सदस्य टूर्नामेंट के लिए जर्मनी जाने वाले थे, उन्होंने अपनी फ्लाइट अचानक कैंसिल होने पर बहुत निराशा जताई है। 
Trending Videos

टूर्नामेंट में शिरकत करना हुआ मुश्किल
कर्नाटक के एक पैसेंजर, जो टीम का हिस्सा हैं उन्होंने कहा कि टीम का इंतजार किया जा रहा, लेकिन समय से नहीं पहुंच पाने के कारण टूर्नामेंट में शामिल होना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, मैं कर्नाटक से हूं। हम एक भारतीय टीम हैं, यूरोपियन आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही थी। जब हम चैंपियनशिप में जा रहे थे तो युद्ध के कारण हमारी फ्लाइट अचानक रद्द हो गई। हमें बहुत दुख है कि हम यूरोपियन आइस हॉकी चैंपियनशिप में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से तैयारी कर रहे थे खिलाड़ी
खिलाड़ियों और उनके परिवारों के मुताबिक टीम लगभग दो साल से इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की तैयारी कर रही थी। एक खिलाड़ी की मां ने कहा कि उनका बेटा और उसके टीम के साथी इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जर्मनी जा रहे थे। उन्होंने कहा, मेरा बेटा और उसके टीम के साथी आइस हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए जर्मनी जा रहे थे। दुर्भाग्य से युद्ध के हालात के कारण उड़ान रद्द हो गई है। बच्चे लगभग दो वर्ष से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मेहनत कर रहे थे। हर दिन रात 11 बजे तक अभ्यास करते थे, इस उम्मीद में कि वे इस टूर्नामेंट में भारतीय तिरंगा लहराएंगे। उड़ान रद्द होने से बच्चों, माता-पिता और कोच के दिलों में बहुत निराशा है।

बदलते हालात के बीच एयरपोर्ट अधिकारियों ने तालमेल बढ़ाने की कोशिशें बढ़ा दी हैं, जबकि एयरलाइंस यात्रियों को संभावित रीशेड्यूलिंग या दूसरे इंतजामों के बारे में एडवाइजरी जारी कर रही हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर कई प्रभावित यात्रियों ने अपनी यात्रा योजनाओं को लेकर अनिश्चितता पर चिंता जताई क्योंकि इस क्षेत्र में तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed