सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu Shares Shocking Video from Dubai, Recalls Explosion and Airspace Shutdown Israel Iran US War

PV Sindhu: दुबई में फंसीं पीवी सिंधू का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- धमाके की आवाज आई, यहां हालात बेहद डरावने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 01 Mar 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पीवी सिंधू दुबई एयरपोर्ट पर एयरस्पेस बंद होने के कारण फंस गईं। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि उनके ठहरने की जगह के पास धमाका हुआ और हालात बेहद तनावपूर्ण थे। सिंधू ने टीम की एकजुटता की सराहना करते हुए सुरक्षित होने की जानकारी दी।

PV Sindhu Shares Shocking Video from Dubai, Recalls Explosion and Airspace Shutdown Israel Iran US War
दुबई से पीवी सिंधू का नया वीडियो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने दुबई में फंसे होने के दौरान एक वीडियो जारी कर हालात की जानकारी दी है। सिंधू बंगलूरू से ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थीं, जहां उन्हें प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था, लेकिन दुबई में फ्लाइट लैंड होते ही हालात अचानक बिगड़ गए और एयरस्पेस बंद कर दिया गया।
Trending Videos

'हमने ऊपर इंटरसेप्शन की आवाजें सुनीं'
वीडियो में सिंधू कहती हैं, 'हैलो सभी को, सबसे पहले मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं, जो लगातार हमारी चिंता कर रहे हैं। मैं बंगलूरू से बर्मिंघम ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप खेलने जा रही थी। दुबई में हमारी फ्लाइट उतरने के बाद हालात अचानक बदल गए और एयरस्पेस बंद कर दिया गया। पिछले कुछ घंटे बेहद तनावपूर्ण रहे। हमने ऊपर इंटरसेप्शन की आवाजें सुनीं और कुछ घंटों बाद हमारे ठहरने की जगह के बेहद करीब जोरदार धमाका हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच भी थे धमाके के बेहद करीब
सिंधू ने बताया कि धमाका उनके कोच के बेहद करीब हुआ। उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस घटना ने पूरी टीम को झकझोर दिया, लेकिन सभी ने संयम बनाए रखा। सिंधू ने कहा, 'मेरे कोच उस जगह से लगभग 100 मीटर दूर थे और उन्हें तुरंत वहां से हटना पड़ा। इतने करीब से ऐसी घटना का अनुभव आपको अंदर तक झकझोर देता है। आप कभी उम्मीद नहीं करते कि ऐसा आपके साथ या आपके करीबियों के साथ होगा, लेकिन कई बार हालात हमारे नियंत्रण में नहीं होते। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे साथ मजबूत और एकजुट टीम है। सभी ने शांत रहकर एक-दूसरे का साथ दिया और इस डरावनी स्थिति में हिम्मत दिखाई।'
 

सिंधू के कोच बोले- हम सुरक्षित हैं, लेकिन चिंता बनी हुई है
वहीं, सिंधू के कोच इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'इस समय दुबई में उड़ानें रद्द हो रही हैं। हवाई अड्डे पर धमाका हुआ है, इसलिए हम यहीं फंसे हुए हैं। हमें होटल में ठहराया गया है। हम सुरक्षित हैं, लेकिन फिर भी थोड़ी चिंता है। हम ऑल इंग्लैंड के लिए जाना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि आज उड़ान मिल जाएगी, क्योंकि सिंधू का मैच बुधवार को है।'

बाकी भारतीय खिलाड़ी पहुंचे बर्मिंघम
भारत के अधिकांश खिलाड़ी पहले ही बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली, मालविका बंसोड़ भी पहुंच चुकी हैं। हालांकि, उन्नति हुड्डा अब भी भारत में हैं, क्योंकि उनकी उड़ान अंतिम समय में रद्द हो गई। उन्नति ने कहा, 'मुझे सुबह पता चला कि मेरी फ्लाइट रद्द हो गई है। दूसरी उड़ानों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। मैं बीएआई के संपर्क में हूं और बीडब्ल्यूएफ से बात की जा रही है कि शायद मेरा मैच देर से कराया जाए।'

टूर्नामेंट पर भी असर
ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप मंगलवार से शुरू हो रही है। एयरस्पेस बंद होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। इससे खिलाड़ियों की आवाजाही और आगामी मुकाबलों पर भी असर पड़ सकता है। सिंधू का अगला लक्ष्य ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में मजबूत प्रदर्शन करना है, लेकिन मौजूदा हालात ने अनिश्चितता बढ़ा दी है। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed