सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Iran’s FIFA World Cup Participation in Doubt Amid US-Israel Tensions; Messi Shines for Inter Miami in MLS

FIFA World Cup: यूएस की संयुक्त मेजबानी में होने वाले फीफा विश्वकप में ईरान का खेलना संदिग्ध; जानें पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 02 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका-इस्राइल हमलों और क्षेत्रीय अस्थिरता के बाद ईरान के फुटबॉल महासंघ प्रमुख मेहदी ताज ने फीफा विश्वकप में टीम की भागीदारी पर संदेह जताया है। वहीं, मेजर लीग सॉकर में लियोनेल मेसी के दो गोल से इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया और अहम जीत दर्ज की।

Iran’s FIFA World Cup Participation in Doubt Amid US-Israel Tensions; Messi Shines for Inter Miami in MLS
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो - फोटो : एक्स@WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल के उनके देश पर किए गए हमले के बाद वह पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि उनकी टीम इस साल अमेरिका में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल पाएगी या नहीं।
Trending Videos


मेहदी ताज ने खेल पोर्टल वर्ज़ेश-3 से कहा, 'निश्चित रूप से इस हमले के बाद हम विश्व कप में भाग लेने को लेकर उम्मीद की दृष्टि से नहीं देख सकते।' अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद इस देश का भविष्य अनिश्चितता में डूब गया है और क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप में ईरान को ग्रुप जी में रखा गया है और उसे इंग्लेवुड, कैलिफोर्निया में 15 जून को न्यूजीलैंड और 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ मैच खेलने हैं। इसक बाद वह 26 जून को सिएटल में मिस्र के खिलाफ पहले दौर का अपना अंतिम मैच खेलेगा। विश्व कप फुटबॉल 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा।

लियोनल मेसी के दो गोल से इंटर मियामी जीता
लियोनल मेसी ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, जबकि डिफेंडर टेलास्को सेगोविया ने एक गोल करने के अलावा दो गोल करने में मदद की जिससे मौजूदा चैंपियन इंटर मियामी ने एमएलएस फुटबॉल टूर्नामेंट में ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराकर इंटर एंड कंपनी स्टेडियम में पहली बार जीत हासिल की। पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद मियामी की तरफ से पहला गोल दूसरे हाफ के चौथे मिनट में माटेओ सिल्वेट्टी ने किया।

मेसी ने सेगोविया से पास लेकर 57वें मिनट में अपना पहला गोल किया और इंटर मियामी को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। सेगोविया ने 85वें मिनट में गोल करके मियामी को बढ़त दिलाई। मेसी ने 90वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके मियामी की जीत सुनिश्चित कर दी। अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी इस तरह से एमएलएस में 52 गोल कर चुका है। मार्को पासलिच ने इवान एंगुलो से पास पर 18वें मिनट में गोल करके ऑरलैंडो सिटी को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद मार्टिन ओजेडा ने गोल किया जिससे ऑरलैंडो सिटी को 2-0 की बढ़त मिल गई जो हाफ टाइम तक बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed