{"_id":"69a0217ed580507c0d0ed190","slug":"prague-international-chess-championship-gukesh-and-niemann-s-match-ends-in-a-draw-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prague International Chess Championship: प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में गुकेश और नीमन का मैच ड्रॉ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Prague International Chess Championship: प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में गुकेश और नीमन का मैच ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्राग
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
नीमन ने आक्रामक रुख अपनाया और 13वीं चाल पर ही एक मोहरे का बलिदान कर दिया, जिससे सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद गुकेश बैकफुट पर आ गये।
डी गुकेश
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
विश्व चैंपियन डी गुकेश ने मिडिल गेम में कुछ तनावपूर्ण क्षणों से गुजरने के बाद प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के पहले दौर में अमेरिका के हैंस मोके नीमन के साथ ड्रॉ खेला। गुकेश सफेद मोहरों से खेल रहे थे लेकिन नीमन ने बर्लिन डिफेंस अपनाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले की यह अच्छी शुरुआत थी।
नीमन ने आक्रामक रुख अपनाया और 13वीं चाल पर ही एक मोहरे का बलिदान कर दिया, जिससे सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद गुकेश बैकफुट पर आ गये। अमेरिकी खिलाड़ी ने इसके बाद हावी होने की कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने भी अच्छा खेल दिखाया और आखिर में बाजी ड्रॉ करने में सफल रहा।
गुकेश को छोड़कर सफेद मोहरों से खेल रहे अन्य खिलाड़ियों ने पहले दौर में जीत हासिल की। भारत के मौजूदा चैंपियन अरविंद चिदंबरम काले मोहरों से खेल रहे थे और उन्हें पहले दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से हार का सामना करना पड़ा।
अब्दुसत्तोरोव के हमनाम और हमवतन नोदिरबेक याकुब्बोएव ने स्पेन के डेविड एंटोन गुज्जरो को जबकि स्थानीय खिलाड़ी नवारा डेविड ने ईरान के परहम मगसूदलू को हराया। चैलेंजर्स वर्ग में महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने हंगरी के शीर्ष वरीयता प्राप्त बेंजामिन ग्लेडुरा के साथ ड्रॉ खेला, लेकिन सूर्य शेखर गांगुली को नीदरलैंड के थॉमस बीर्डसेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
Trending Videos