{"_id":"699ae0c6927578d2280c0792","slug":"kartik-karkera-nirmaben-win-new-delhi-marathon-three-runners-attain-qualifying-mark-for-asian-games-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Delhi Marathon: करकेरा और निर्मबेन ने नई दिल्ली मैराथन जीती, एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई किया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
New Delhi Marathon: करकेरा और निर्मबेन ने नई दिल्ली मैराथन जीती, एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई किया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
कार्तिक करकेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नई दिल्ली मैराथन में जीत हासिल की। उनके अलावा दो अन्य धावकों ने एशियाई खेल के लिए निर्धारित क्वालिफाइंग मार्क को हासिल किया।
कार्तिक करकेरा
- फोटो : X
विज्ञापन
विस्तार
कार्तिक करकेरा ने रविवार को 11वीं नई दिल्ली मैराथन जीती और दो अन्य धावकों के साथ इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई करने का मानक भी हासिल किया। मुंबई के रहने वाले करकेरा ने 42.2 किलोमीटर की दूरी दो घंटे 13 मिनट 10 सेकेंड (02:13:10) में पूरी करके जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाइंग मार्क को आसानी से पार कर लिया।
Trending Videos
पेशे से चिकित्सक 28 वर्षीय करकेरा ने गोपी थोनकल (02:13:12) और मान सिंह (02:13:15) को मामूली अंतर से पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। इन तीनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और आखिर में वह बहुत कम अंतर से फिनिश लाइन तक पहुंचे। इन तीनों खिलाड़ियों ने इस तरह से एशियाई खेलों में पुरुष मैराथन के लिए दो घंटे 15 मिनट, 04 सेकेंड के क्वालिफाइंग मार्क को आसानी से हासिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के वर्ग में कोई भारतीय क्वालिफाइंग मार्क हासिल नहीं कर सकीं
महिलाओं के वर्ग में हालांकि कोई भी भारतीय खिलाड़ी 2:31:52 के एशियाई क्वालिफाइंग मार्क को हासिल नहीं कर पाई। महिला वर्ग में ठाकुर निर्मबेन (02:41:15) ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने भागीरथी (02:43:28) और अश्विनी जाधव (02:56:59) को पीछे छोड़ा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से मान्यता प्राप्त इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 31 देशों और 490 शहरों के 30,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

विजेंद्र-बोपन्ना ने दिखाई हरी झंडी
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह और टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने सुबह मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बाद में विजेताओं को शानदार ट्राफियां और पुरस्कार राशि प्रदान की। कुलदीप कुमार (01:08:51) और जेनेट शिकुर रेशिद (01:19:36) ने हाफ मैराथन में जीत हासिल करके अपनी श्रेष्ठता साबित की।