{"_id":"69993cebb88dd9be8e0e899d","slug":"seven-time-grand-slam-champion-venus-williams-has-been-awarded-wild-card-entry-in-indian-wells-tournament-2026-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Wells: 45 साल की वीनस विलियम्स को मिला वाइल्ड कार्ड प्रवेश, एकल और युगल वर्ग में लेंगी हिस्सा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Indian Wells: 45 साल की वीनस विलियम्स को मिला वाइल्ड कार्ड प्रवेश, एकल और युगल वर्ग में लेंगी हिस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स अगले महीने इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में शिरकत करती नजर आएंगी। वीनस को इस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश मिला है।
वीनस विलियम्स
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
विस्तार
दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को इस साल के इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने वीनस को वाइल्ड कार्ड एंट्री दिए जाने की पुष्टि की है। एक से 15 मार्च तक दक्षिणी कैलिफोर्निया में होने वाले इस टूर्नामेंट में वीनस विलियम्स एकल और युगल दोनों वर्ग में हिस्सा लेंगी।
Trending Videos
आयोजकों को दिया धन्यवाद
वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलने से उत्साहित वीनस विलियम्स ने कहा, इंडियन वेल्स वापस जाना और कैलिफोर्निया में अपने घर लौटना बहुत अच्छा है। उत्साहित फैंस के सामने खेलने जैसा कुछ नहीं है। मैंने इतने वर्षों में यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं। मैं आयोजकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे वापस बुलाया।

इंडियन वेल्स में तीन बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं विलियम्स
पूर्व वर्ल्ड नंबर वन और चार बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विलियम्स ने पहले भी इंडियन वेल्स में काफी सफलता हासिल की है। वह तीन बार सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। आखिरी बार 2024 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के माध्यम से ही उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। 45 साल की विलियम्स ने 2026 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन से की थी। उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। हालांकि, वह पहले दौर से ही बाहर हो गई थीं, लेकिन ओपन एरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया था।

विलियम्स ने शुरुआती सेट में कड़ा मुकाबला जीता, लेकिन दूसरे सेट में डैनिलोविच ने बेसलाइन से वापसी की। सर्बियाई खिलाड़ी ने निर्णायक सेट में भी अपना नियंत्रण बनाए रखा और अहम मौकों पर विलियम्स की सर्विस तोड़कर मैच अपने नाम कर लिया। पिछले साल वह अपनी पार्टनर लेयला फर्नांडीज के साथ यूएस ओपन युगल के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचीं थीं। इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वीनस के प्रदर्शन पर दुनियाभर के टेनिस फैंस की नजर रहेगी।