{"_id":"698e078a17410ee07d092cf5","slug":"sumit-nagal-out-of-chennai-open-top-seeded-doubles-pair-of-poonacha-isaro-reaches-semi-finals-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chennai Open: सुमित नागल चेन्नई ओपन से बाहर, पूनाचा-इसारो की शीर्ष वरीय युगल जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Chennai Open: सुमित नागल चेन्नई ओपन से बाहर, पूनाचा-इसारो की शीर्ष वरीय युगल जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर में प्रभावित नहीं कर सके और उनका सफर दूसरे दौर में ही खत्म हो गया।
सुमित नागल
- फोटो : Wimbledon
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व चैंपियन सुमित नागल गुरुवार को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के दूसरे दौर में रूस के पेट्र बार बिरयुकोव से हारकर बाहर हो गए। भारत के नंबर एक खिलाड़ी नागल को विश्व रैंकिंग में 305 नंबर पर काबिज बिरयुकोव से दो घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 6-4 6-7 3-6 हार मिली।
दिन के सबसे लंबा मैच चौथे वरीय इलिया सिमाकिन और ऑस्ट्रेलिया के फिलिप सेकुलिच के बीच हुआ जो करीब तीन घंटे तक चला। इसमें सिमाकिन ने सेकुलिच को 4-6, 7-5, 7-6 (1) से हराया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिमाकिन का सामना बिरयुकोव से होगा। इससे पहले भारतीय क्वालीफायर सिद्धार्थ रावत (715 रैंकिंग) ने माक्स कासनिकोवस्की (419) को 6-2, 6-3 से हराया।
युगल मुकाबलों में शीर्ष वरीय निकी पूनाचा और प्रयुच्या इसारो ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले लोहिथाक्शा बथ्रीनाथ और अभिनव संजीव शानमुगम को 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब उनका सामना हमवतन एसडी प्रज्वल देव और नितिन सिन्हा की जोड़ी से होगा। उन्होंने हमवतन इशाक इकबाल और मनीष सुरेशकुमार को 4-6, 6-2, 10-8 की जीत से सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरी वरीय सिद्धांत बांठिया और साकेत मायनेनी की जोड़ी दिन के अंतिम क्वार्टरफाइनल में शशिकुमार मुंकुद और जे क्लार्क से 5-7, 4-6 से हारकर बाहर हो गई।
Trending Videos