{"_id":"69c627eb6582af684a0df726","slug":"miami-open-sabalenka-reaches-final-after-defeating-rybakina-set-to-face-gauff-zverev-to-clash-with-sinner-2026-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मियामी ओपन: रायबाकिना को हराकर सबालेंका फाइनल में, गॉफ से होगा सामना; सेमीफाइनल में सिनर से भिड़ेंगे ज्वेरेव","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मियामी ओपन: रायबाकिना को हराकर सबालेंका फाइनल में, गॉफ से होगा सामना; सेमीफाइनल में सिनर से भिड़ेंगे ज्वेरेव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: Swapnil Shashank
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार
सबालेंका इस सदी की चौथी खिलाड़ी हैं जो अपने सीजन के पहले चार डब्ल्यूटीए इवेंट्स के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्टिना हिंगिस (2001), सेरेना विलियम्स (2003) और विक्टोरिया अजारेंका (2012) के नाम रहा है। इस तरह का प्रदर्शन उन्हें टेनिस की दुनिया में एक विशेष मुकाम दिलाता है।
सबालेंका और ज्वेरेव
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
बेलारूस की टेनिस प्लेयर एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सबालेंका ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ वह लगातार दूसरे साल मियामी ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
सबालेंका की यह डब्ल्यूटीए टूर में 17वीं प्रतियोगिता और कुल 10वीं जीत है। सबालेंका 2023 और 2024 में रायबाकिना के बाद लगातार मियामी ओपन फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी रहते हुए वह 2013 से 2015 तक सेरेना विलियम्स के बाद ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
मैच की शुरुआत काफी रोमांचक रही। पहले सेट में दोनों खिलाड़ी बराबरी पर खेल रही थीं। 4-5 से पिछड़ने के बाद सबालेंका ने रायबाकिना के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और क्रॉस-कोर्ट बैकहैंड और ओवरहेड शॉट का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल किया। इस ब्रेक के दम पर वह पहला सेट 6-4 से जीतने में सफल रहीं।
Trending Videos

सबालेंका-गॉफ
- फोटो : @rolandgarros
दूसरे सेट में सबालेंका ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा और 4-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद भी उन्होंने अपने विरोधी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सेट के अंत में उन्होंने लव पर सर्व किया और टी-सर्व के साथ खेल खत्म किया। मैच जीतने के बाद सबालेंका ने कैमरे के लेंस पर अपना निकनेम 'टाइगर' लिखा।
सबालेंका इस सदी की चौथी खिलाड़ी हैं जो अपने सीजन के पहले चार डब्ल्यूटीए इवेंट्स के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्टिना हिंगिस (2001), सेरेना विलियम्स (2003) और विक्टोरिया अजारेंका (2012) के नाम रहा है। इस तरह का प्रदर्शन उन्हें टेनिस की दुनिया में एक विशेष मुकाम दिलाता है।
अब सबालेंका का सामना फाइनल में अमेरिकन खिलाड़ी कोको गॉफ से होगा। गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 6-1, 6-1 से हराकर पहली बार मियामी ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। यह फाइनल दोनों खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि सबालेंका लगातार दो बार मियामी ओपन जीतकर सनशाइन डबल पूरा करना चाहेंगी। 2022 में पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने ऐसा किया था।
सबालेंका और गॉफ के बीच अब तक 12 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें से छह मुकाबले सबालेंका ने जीते हैं, जबकि 6 मैचों में ही गॉफ ने बाजी मारी है यानी दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। सबसे हाल ही में दोनों की भिड़ंत 2025 में मैड्रिड ओपन फाइनल, रोलैंड गैरोस फाइनल और डब्ल्यूटीए फाइनल्स रियाद ग्रुप स्टेज में हुई थी। इस दौरान गॉफ ने फ्रांस में जीत हासिल की थी।

यानिक बनाम ज्वेरेव
- फोटो : @AustralianOpen
ज्वेरेव ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
वहीं, पुरुष एकल में जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को 6-1, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ 27 साल के जर्मन खिलाड़ी ने एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बना लिया है, जो उनके करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साल 2022 में सेमीफाइनल और 2023 तथा 2025 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले फ्रांसिस्को सेरुंडोलो का अनुभव जेवरेव के आगे फीका नजर आया। टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सेरुंडोलो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर 10 खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को हराया था।
हालांकि, क्वार्टर फाइनल में ज्वेरेव के खिलाफ वह लय में दिखाई नहीं दिए और तीसरे एटीपी मास्टर्स 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका चूक गए। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ ज्वेरेव ने सेरुंडोलो के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस तरह उनका एटीपी में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 4-3 हो गया है। जेवरेव अब अपना पूरा ध्यान इटली के टेनिस प्लेयर यानिक सिनर के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर लगाएंगे। सिनर पिछले छह मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करके जेवरेव के खिलाफ 7-4 से आगे हैं।

ज्वेरेव और सिनर
- फोटो : AO Twitter
ज्वेरेव ने अपने 25वें एटीपी मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद कहा, 'शनिवार को सबसे मुश्किल टेस्ट होगा। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि यह प्रदर्शन जारी रहेगा।' इससे पहले, सिनर ने फ्लोरिडा में एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में अमेरिकन खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफो को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। सिनर का लक्ष्य 2017 में रोजर फेडरर के बाद एक ही साल में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन जीतकर 'सनशाइन डबल' पूरा करने वाला पहला पुरुष खिलाड़ी बनना होगा।
सिनर ने गुरुवार को अपने सर्विस गेम में केवल नौ प्वाइंट गंवाए। टीडीआई इनसाइट्स के अनुसार उनका ओवरऑल परफॉर्मेंस रेटिंग 9.65 था, जो एटीपी टूर के औसत 7.29 से काफी ऊपर है। लगातार 10वें मैच में जीत के बाद सिनर ने कहा था कि सफलता के लिए भूख बनाए रखना जरूरी है। खिलाड़ी को मानसिक रूप से कोर्ट के बाहर भी शांत और रिलैक्स रहना होता है।