सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India vs Pakistan in SAFF U20 football know

IND vs PAK: क्रिकेट नहीं इस खेल में आज भारत की पाकिस्तान से होगी टक्कर, कोच बोले- हमारे लिए यह मुकाबला अहम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगा, जहां एक जीत से सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है। कोच महेश गवली ने कहा कि टीम इस मुकाबले को सामान्य मैच की तरह लेते हुए सकारात्मक शुरुआत पर ध्यान दे रही है।

India vs Pakistan in SAFF U20 football know
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत गुरुवार को सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक ही ग्रुप में है। भारतीय टीम शनिवार को बांग्लादेश का सामना करेगी।
Trending Videos


एक जीत बनेगी निर्णायक
ग्रुप के केवल दो मैचों में से एक जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। बांग्लादेश ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, जिससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीतना जरूरी हो गया है। इसका मतलब है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अधिक आत्मविश्वासी होने से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले कोच गवली?
भारत अंडर-19 के कोच महेश गवली ने कहा, 'भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक बड़ा मैच होता है, लेकिन हम इसे किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारा ध्यान टूर्नामेंट की अच्छी और सकारात्मक शुरुआत करने पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed