{"_id":"69c2bc3a990fbffdff0ddb5d","slug":"cyprus-chess-federation-chief-has-termed-koneru-humpy-s-withdrawal-from-candidates-tournament-bad-move-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Candidates: साइप्रस शतरंज महासंघ ने कोनेरू हम्पी के फैसले पर उठाए सवाल, आयोजकों के अनादर का लगाया आरोप","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Candidates: साइप्रस शतरंज महासंघ ने कोनेरू हम्पी के फैसले पर उठाए सवाल, आयोजकों के अनादर का लगाया आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार
साइप्रस शतरंज महासंघ के अध्यक्ष क्रिटन टोर्नारिटिस ने भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी की आलोचना की है। हम्पी ने पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था।
कोनेरू हम्पी
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
विस्तार
साइप्रस शतरंज महासंघ (सीसीएफ) के प्रमुख क्रिटन टोर्नारिटिस ने भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी के प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने को गलत फैसला करार दिया है। उनका कहना है कि इस तरह के फैसले से निराधार चिंताएं फैलती हैं तथा यह खिलाड़ियों और आयोजकों दोनों के प्रति अनादर को दर्शाता है। सीसीएफ के अध्यक्ष टोर्नारिटिस ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं के कारण कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने के लिए भारत की दो बार के विश्व रैपिड चैंपियन हम्पी की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस तरह के फैसले खेल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
हम्पी ने सुरक्षा का दिया था हवाला
हम्पी ने खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिताओं का हवाला देते हुए 28 मार्च से शुरू होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। साइप्रस उस अस्थिर क्षेत्र के निकट है जहां ईरान तथा अमेरिका और इज़राइल के बीच तनाव बढ़ गया है।
टोर्नारिटिस ने एक्स पर लिखा, साइप्रस शतरंज महासंघ के अध्यक्ष के रूप में मैं कोनेरू हम्पी के साइप्रस को असुरक्षित बताते हुए नाम वापस लेने के फैसले से बेहद निराश हूं। महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक है। यह सरासर गलत है। निराधार चिंताओं को फैलाना खेल को नुकसान पहुंचाता है और यह इसमें शामिल आयोजकों और खिलाड़ियों के प्रति अनादर को दर्शाता है।
Trending Videos