{"_id":"69bf94fcf167ced3750c166f","slug":"world-no-2-jannik-sinner-advanced-to-the-third-round-of-the-miami-open-straight-sets-win-over-damir-dzumhur-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Miami Open: यानिक सिनर ने मियामी ओपन में जुमहुर को दी मात, इस मामले में जोकोविच की बराबरी पर पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Miami Open: यानिक सिनर ने मियामी ओपन में जुमहुर को दी मात, इस मामले में जोकोविच की बराबरी पर पहुंचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार
इटली के यानिक सिनर ने मियामी ओपन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दामिर जुमहुर को एकतरफा अंदाज में मात दी।
यानिक सिनर
- फोटो : Jannik Sinner/x
विज्ञापन
विस्तार
यानिक सिनर ने हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मियामी ओपन के पहले राउंड के मुकाबले नें दामिर जुमहुर को 6-3, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ सिनर ने सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सिनर ने नवंबर में पेरिस मास्टर्स और इंडियन वेल्स में अपने खिताबी जीत के बाद अब एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट्स में लगातार 24 सेट जीतकर नोवाक जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
सिनर के पास आगे निकलने का मौका
सिनर के पास 30वीं वरीयता प्राप्त कोरेंटिन मौटेट के खिलाफ अपने तीसरे राउंड के मुकाबले का पहला सेट जीतकर जोकोविच से आगे निकलने का मौका होगा, जिन्होंने टॉमस माचाक को 6-0, 1-6, 6-4 से हराया था। जीत के बाद सिनर ने कहा, मुझे लगता है कि कभी-कभी स्कोरबोर्ड मायने रखता है। मेरे लिए मैं एक खिलाड़ी के तौर पर बेहतर होने की कोशिश करता हूं और खुद को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की स्थिति में रखता हूं। मैं हमेशा हर विरोधी के साथ एक जैसा बर्ताव करता हूं, कोर्ट पर आकर अच्छे रवैये के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और इसके लिए पूरी कोशिश करता हूं।
सिनर मियामी में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में 2024 में वह चैंपियन रहे थे। इंडियन वेल्स में 2026 के लिए अपनी पहली ट्रॉफी उठाने के बाद, सिनर 2017 में रोजर फेडरर के बाद मशहूर सनशाइन डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, अलेक्जेंडर शेवचेंको ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में वापसी करते हुए जीत हासिल करके बेन शेल्टन को मियामी ओपन से बाहर कर दिया।
Trending Videos