सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India's Tanvi Sharma stunned Japan's Natsuki Nidaira to storm into the semifinal of Orleans Masters

Orleans Masters: तन्वी शर्मा ऑरलियन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में, छठी वरीयता निदैरा को एकतरफा अंदाज में हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 20 Mar 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की तन्वी शर्मा ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में नात्सुकी निदैरा को 43 मिनट में 21-14, 21-14 से हराकर जीत दर्ज की।

India's Tanvi Sharma stunned Japan's Natsuki Nidaira to storm into the semifinal of Orleans Masters
तन्वी शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की तन्वी शर्मा ने जापान की छठी वरीयता प्राप्त नात्सुकी निदैरा को सीधे गेम में हराकर शुक्रवार को ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता इस 17 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 43 मिनट में 21-14, 21-14 से जीत दर्ज की।
Trending Videos


तन्वी का अगला मुकाबला जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा और वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के लियो कार्नांडो और बगास मौलाना ने हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन के अभियान को 21-12, 22-20 की जीत के साथ समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed