{"_id":"69c0e7454488e4cde80d7205","slug":"miami-open-shock-sebastian-korda-upsets-world-no-1-carlos-alcaraz-in-round-3-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Miami Open Tennis: मियामी ओपन में बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर-एक अल्काराज को कोर्डा ने हराया, तीसरे राउंड से बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Miami Open Tennis: मियामी ओपन में बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर-एक अल्काराज को कोर्डा ने हराया, तीसरे राउंड से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
मियामी ओपन में सेबास्टियन कोर्डा ने बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज को हराया। कोर्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि अल्काराज अहम मौकों पर चूक गए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
कोर्डा और अल्काराज
- फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन
विस्तार
मियामी ओपन में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज को अमेरिका के सेबास्टियन कोर्डा ने तीसरे राउंड में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। कोर्डा ने यह मुकाबला 6-3, 5-7, 6-4 से जीतते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। करीब 2 घंटे 14 मिनट तक चले इस मैच में उन्होंने शानदार संयम और आक्रामक खेल दिखाया।
Trending Videos
मैच का रोमांचक उतार-चढ़ाव
कोर्डा ने पहले सेट में पूरी तरह दबदबा बनाया और अल्काराज़ को लगातार दबाव में रखा। उन्होंने मैच में 12 ऐस लगाए, जिससे उनकी सर्विस बेहद प्रभावी रही। दूसरे सेट में कोर्डा 5-3 से आगे थे और जीत के करीब पहुंच गए थे, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी। इसका फायदा उठाते हुए अल्काराज़ ने वापसी की और सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक खींच लिया। हालांकि, तीसरे सेट में कोर्डा ने शानदार वापसी की। उन्होंने 4-3 पर अल्काराज़ की सर्विस तोड़ी और फिर अंत तक बढ़त बनाए रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

कोर्डा का बयान
जीत के बाद सेबास्टियन कोर्डा ने कहा, 'यह जीत शानदार महसूस हो रही है। मैंने थोड़ा लंबा रास्ता तय किया, लेकिन अंत में जिस तरह खेला, उससे मैं खुश हूं। कुछ मुश्किल हालात आए, लेकिन मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा और अंत तक लड़ता रहा।'

Sebi SPECIAL 🙌
— Tennis TV (@TennisTV) March 22, 2026
The moment @SebiKorda defeated Carlos Alcaraz for his first ever win over a reigning No. 1!#MiamiOpen pic.twitter.com/iTBpMLBRw6
अल्काराज से हुई बड़ी चूक
दूसरी ओर अल्काराज इस मैच में अहम मौकों पर अस्थिर नजर आए। खासकर उनके फोरहैंड शॉट्स में लगातार गलतियां देखने को मिलीं, जो अंत में हार का कारण बनीं। अल्काराज शानदार फॉर्म में इस टूर्नामेंट में उतरे थे। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर अपना सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया था।

लगातार दूसरा झटका
मियामी ओपन में यह अल्काराज का लगातार दूसरा निराशाजनक प्रदर्शन है। पिछले साल भी वह दूसरे राउंड में बाहर हो गए थे। अब इस हार के बाद अल्काराज़ अपनी नजरें क्ले कोर्ट सीजन पर टिकाएंगे, जिसकी शुरुआत अगले महीने मोंटे कार्लो मास्टर्स से होगी।

कोर्डा की अगली चुनौती
इस बड़ी जीत के बाद कोर्डा का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। अब वह अगले दौर में कारेन खाचानोव या मार्टिन लैंडालुसे में से किसी एक का सामना करेंगे।