सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   West Asia Conflict: Koneru Humpy withdraws from FIDE Women’s Candidates Tournament know

West Asia Conflict: कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी कोनेरू हंपी, सुरक्षा को लेकर जताई थी चिंता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी साइप्रस में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में सुरक्षा चिंताओं के कारण भाग नहीं लेंगी। उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का फैसला लिया है।

West Asia Conflict: Koneru Humpy withdraws from FIDE Women’s Candidates Tournament know
कोनेरू हंपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी इस महीने साइप्रस में होने वाले प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी।  उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच मेजबान देश में सुरक्षा की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की थी। अब उन्होंने इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का फैसला लिया है। हंपी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी। उन्होंने लिखा, 'बहुत सोचने के बाद मैंने फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने का मुश्किल फैसला लिया है।' हंपी की जगह यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक को शामिल किया गया है।
Trending Videos

 

28 मार्च से साइप्रस में शुरू होगा टूर्नामेंट
विश्व चैंपियनशिप के खिताबों के लिए चुनौती पेश करने वाले खिलाड़ियों का फैसला करने वाला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होना है। पुरुष वर्ग का खिताब भारत के डी गुकेश जबकि महिला वर्ग का खिताब चीन की जू वेनजुन के पास है। 

हंपी ने जताई थी सुरक्षा को लेकर चिंता
पश्चिम एशिया तनाव के कारण हंपी सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं। उन्होंने बुधवार (18 मार्च) को  'एक्स' पर लिखा, 'मुझे पता है कि मैं अकेले शायद कुछ भी नहीं बदल सकती। लेकिन चाहे मैं कैंडिडेट्स में खेलूं या नहीं खेलूं, मुझे लगता कि जो मैं महसूस करती हूं उसे जाहिर करना जरूरी है।' उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने अपना समर्थन दिया है। जो लोग इस स्थिति की संवेदनशीलता को नहीं समझ सकते मैं उनके लिए बात यहीं छोड़ देती हूं।'
 

फिडे के सीईओ ने सुरक्षा चिंताओं को किया था खारिज
शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे के सीईओ एमिल सुतोवस्की ने इन चिंताओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि दूर-दूर तक भी ऐसा कुछ भी खतरनाक नहीं है जिसके लिए स्थल बदलने की जरूरत पड़े। सुतोवस्की ने कहा, 'हमारी योजनाएं नहीं बदली हैं। हम कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की तैयारियों के अंतिम चरण में हैं। बेशक, हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। साइप्रस युद्ध क्षेत्र या संघर्ष क्षेत्र से बहुत दूर नहीं है लेकिन साथ ही यह किसी भी तरह से सीधे तौर पर शामिल नहीं है और युद्ध की स्थिति में नहीं है।' साइप्रस भूमध्य सागर का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और तुर्किये के दक्षिण में स्थित है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed