सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon introduces video review on six courts for this years tournament know details

Wimbledon: अंपायर के फैसले पर अब नहीं होगा विवाद, विंबलडन में पहली बार लागू होगी वीडियो रिव्यू तकनीक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

विंबलडन में इस साल पहली बार छह कोर्ट पर वीडियो रिव्यू तकनीक लागू होगी, जिससे खिलाड़ी अंपायर के फैसलों को चुनौती दे सकेंगे। खिलाड़ियों को अनलिमिटेड रिव्यू मिलेंगे और यह सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग से अलग होगा।

Wimbledon introduces video review on six courts for this years tournament know details
विंबलडन - फोटो : Wimbledon.com
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में इस साल से पहली बार वीडियो रिव्यू तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह घोषणा आयोजक संस्था ऑल इंग्लैंड क्लब ने शनिवार को की। इस नई तकनीक का उपयोग सेंटर कोर्ट और नंबर-1 कोर्ट सहित कुल छह कोर्ट पर किया जाएगा। इसके अलावा नंबर-2 कोर्ट, नंबर-3 कोर्ट, कोर्ट 12 और कोर्ट 18 पर भी सिंगल्स मैचों के दौरान वीडियो रिव्यू उपलब्ध रहेगा।
Trending Videos

रिव्यू की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं
खिलाड़ियों को चेयर अंपायर के कुछ खास फैसलों जैसे डबल बाउंस को चुनौती देने के लिए वीडियो रिव्यू लेने की अनुमति होगी। खास बात यह है कि खिलाड़ियों के लिए रिव्यू की संख्या पर कोई सीमा नहीं रखी गई है। ग्रैंड स्लैम स्तर पर वीडियो रिव्यू की शुरुआत यूएस ओपन 2023 में हुई थी, जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी यह तकनीक पहले से इस्तेमाल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून से शुरू होगा विंबलडन
यह वीडियो रिव्यू सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग से अलग है, जिसका इस्तेमाल गेंद के अंदर या बाहर होने का फैसला करने के लिए किया जाता है। पिछले साल विंबलडन में लाइन जजों की जगह इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग लागू की गई थी, हालांकि शुरुआत में इसमें कुछ दिक्कतें भी सामने आई थीं। इस साल का विंबलडन टूर्नामेंट 29 जून से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed