{"_id":"69c555119a956b0ea00bda42","slug":"olympic-gold-winner-carolina-marin-retires-from-badminton-due-to-injury-know-her-career-and-stats-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Carolina Marin: रियो ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने बैडमिंटन को कहा अलविदा, चोट को बताया फैसले की वजह","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Carolina Marin: रियो ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने बैडमिंटन को कहा अलविदा, चोट को बताया फैसले की वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार
रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने बैडमिंटन से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। मारिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
कैरोलिना मारिन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
विस्तार
रियो ओलंपिक 2016 के महिला एकल बैडमिंटन के फाइनल में भारतीय स्टार पीवी सिंधू को हराकर उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना तोड़ने वाली स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने संन्यास ले लिया है। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि वह अपने होमटाउन, हुएलवा में होने वाली यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी। इस टूर्नामेंट में उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी।
Trending Videos
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
मारिन ने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में कहा, आज मैं सीधे-सीधे बात करना चाहती हूं। प्रोफेशनल बैडमिंटन में मेरा सफर समाप्त हो गया है इसलिए मैं हुएलवा की यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लूंगी। मैं चाहती थी कि हम आखिरी बार कोर्ट पर मिलें, लेकिन सिर्फ आखिरी बार कोर्ट पर दिखने के लिए मैं अपने शरीर को जोखिम में नहीं डालना चाहतीं। चोटों की वजह से संन्यास का फैसला लेना पड़ा है। मैं अपने फैसले पर कायम हूं।

सबसे सफल महिला खिलाड़ियों में होती है गिनती
मारिन को बैडमिंटन के इतिहास की सबसे सफल महिला खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और कई बार की यूरोपियन चैंपियन हैं। ओलंपिक में बैडमिंटन में गोल्ड जीतने वाली पहली स्पेनिश खिलाड़ी हैं। अपने सफर पर मारिन ने कहा, मेरा आखिरी मैच अनजाने में पेरिस ओलंपिक 2024 में हुआ, जहां घुटने की चोट लगने के बाद मै सेमीफाइनल से हट गई थीं। मैंने उसी समय रिटायरमेंट ले लिया था, बस तब हमें इस बात का पता नहीं था मुझे कभी गिरने न देने के लिए, मेरे साथ खड़े रहने के लिए और सबसे मुश्किल पलों में मेरा साथ देने के लिए आप सबका शुक्रिया। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद।
मारिन ने कहा, मैं अपने जुनून को अलविदा कह रही हूं और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह सिर्फ खिताबों के लिए नहीं, बल्कि खेल की दुनिया में दुनिया का सम्मान पाने के लिए किया है। अब मैं एक नए रास्ते पर चलूंगी जहां मैं कोशिश करूंगी कि मुझे जो भी समर्थन मिला है, उसे मैं वापस लौटा सकूं और खेल के मूल्यों की रक्षा करती रहूं।