सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu emotional message to Carolina Marin

PV Sindhu-Carolina Marin: 'बैडमिंटन तुम्हें याद करेगा और मैं भी', पीवी सिंधू का मारिन के लिए भावुक संदेश

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा करने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन के लिए खास संदेश साझा किया है।

PV Sindhu emotional message to Carolina Marin
सिंधू-मारिन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

खेल को मैदान पर दो टीमों के खिलाड़ी प्रतिद्वंदी होते हैं और जीत के लिए हर तरीका आजमाने को तैयार रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर यही खिलाड़ी एक दूसरे के दोस्त और प्रशंसक होते हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा करने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन के लिए खास संदेश साझा किया है और कहा है कि बैडमिंटन हमेशा उन्हें याद करेगा। 
Trending Videos


सिंधू का मारिन के लिए भावुक संदेश
पीवी सिंधू ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए मारिन के साथ कोर्ट पर अपनी खेल प्रतिद्वंदिता और कोर्ट के बाहर की दोस्ती को याद किया है। सिंधू ने लिखा, 'कुछ प्रतिद्वंद्वी हमेशा के लिए आपकी यात्रा का हिस्सा बन जाते हैं। कैरोलिना उनमें से एक थीं। हम पहली बार तब एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे जब हम मालदीव में 15 या 16 साल के थे, और तब से हमने एक दूसरे के खिलाफ कई मुकाबले खेले हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'सच कहूं तो, तुम कोर्ट पर एक बहुत बड़ा सिरदर्द भी थीं। लगातार चिल्लाना, वह जोरदार तेवर, छोटी-छोटी चालें - ये सब किसी को भी परेशान कर सकती थीं, लेकिन तुम्हारा कौशल, तुम्हारी गति और तुम्हारी लड़ने की भावना बेजोड़ थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by PV Sindhu (@pvsindhu1)




'बैडमिंटन तुम्हें बहुत याद करेगा, और मैं भी'
सिंधू ने 2023 डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल के दौरान दोनों शटलरों के बीच हुई एक ज़ुबानी बहस को भी याद किया, जिसके परिणामस्वरूप चेयर अंपायर ने दोनों को पीला कार्ड दिखाया था। सिंधु ने लिखा, 'लोग बड़े मैचों को याद रखते हैं, और उस तीसरे सेट में शटल चुनने को लेकर हमारे बीच हुई तीखी बहस को भी। मैं मानती हूं कि उस दिन मैं पूरी तरह से गुस्से में थी, लेकिन कुछ महीनों बाद, हम मैड्रिड में कॉफी पीते हुए एक-दूसरे के सामने बैठे थे, बातें कर रहे थे और हंस रहे थे। उस पल हमारे बीच सिर्फ एक-दूसरे के लिए सम्मान था। कैरोलिना का यही रूप मुझे हमेशा याद रहेगा।'

उन्होंने लिखा, 'मैं हमारी पीढ़ी के बीच बनी जबरदस्त दोस्ती के लिए भी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। हमारी लड़कियों के ग्रुप ने महिला एकल को मुकाबले के लिए एक बहुत ही खास जगह बना दिया था। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि बैडमिंटन के इतिहास में पहले कभी ऐसा कुछ हुआ है या भविष्य में कभी होगा।'

दो बार ओलंपिक खिताब जीत चुकी सिंधt ने लिखा, 'हर मुकाबले, हर सीख और सबसे बढ़कर हमारी दोस्ती के लिए तुम्हारा शुक्रिया। कैरोलिना, मैं तुम्हारे रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए तुम्हें ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं। बैडमिंटन तुम्हें बहुत याद करेगा, और मैं भी।'

चोटों से परेशान होकर लिया संन्यास
स्पेन की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी रही कैरोलिना मारिन ने चोटों की वजह से गुरुवार को पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की थी। रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और तीन बार की विश्व चैंपियन मारिन ने गुरुवार को पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह अभी भी पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान हुई इंजरी से वह अभी भी पूरी तरह उबर नहीं सकी हैं। मारिन ने रियो ओलंपिक 2016 में बैडमिंटन एकल के फाइनल में पीवी सिंधु को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। मारिन 3 बार विश्व चैंपिन रह चुकी हैं और कई बार यूरोपियन चैंपियन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed