सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Alcaraz vs Djokovic Australian Open Final Live Score Melbourne Tennis Match Result Highlights Updates

Australian Open: 22 साल के कार्लोस अल्काराज बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन, फाइनल में 38 साल के जोकोविच को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Alcaraz vs Djokovic Final, Australian Open 2026 : ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज से हुआ। अल्काराज ने जोकोविच को हरा दिया और सर्बियाई दिग्गज 25वें ग्रैंडस्लैम से एक बार फिर दूर रह गए। यह अल्काराज का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है।

Alcaraz vs Djokovic Australian Open Final Live Score Melbourne Tennis Match Result Highlights Updates
अल्काराज बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन - फोटो : Australian Open twitter
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज से हुआ। एक तरफ युवा जोश और दूसरी तरफ अनुभव था, लेकिन अल्काराज का युवा जोश जोकोविच के अनुभव पर भारी पड़ा। अल्काराज ने 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से जोकोविच को हराया। यह अल्काराज का सातवां ग्रैंडस्लैम खिताब है। वहीं जोकोविच 25वें ग्रैंडस्लैम से फिर दूर रह गए।
Trending Videos


पहला सेट जोकोविच ने 6-2 से अपने नाम किया था। पहले सेट में जोकोविच ने सर्विस और फॉर हेंड का जबरदस्त दम दिखाया। इसके बाद दूसरे सेट में अल्काराज ने जबरदस्त वापसी की और 6-2 से सेट अपने नाम किया। फिर तीसरे सेट में जोकोविच थके हुए नजर आए और इसका फायदा अल्काराज ने उठाया और 6-3 से जीत हासिल की। चौथा सेट अल्काराज ने 7-5 से जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अल्काराज आए, अल्काराज छाए
अल्काराज ने अब तक सात ग्रैंडस्लैम जीते हैं। यह उनका पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब है। अल्काराज पिछले साल भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन सिनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सिनर को जोकोविच सेमीफाइनल में हराकर बाहर कर चुके थे, जबकि अल्काराज ने सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था और अपना दम दिखाया था। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक माना गया है। अल्काराज के 7 ग्रैंडस्लैम खिताबों में-
  • 1 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब: 2026
  • 2 फ्रेंच ओपन खिताब: 2024, 2025
  • 2 विंबलडन खिताब: 2023, 2024
  • 2 यूएस ओपन: 2022, 2025
 

अल्काराज सबसे युवा करियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले
अल्काराज के लिए यह फाइनल उनके करियर का सबसे अहम अध्याय है।
  • विंबलडन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जीत चुके अल्काराज अब ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बनने के साथ ही ओपन एरा में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले छठे पुरुष खिलाड़ी बने।
  • 22 साल की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने राफेल नडाल (24) का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
  • टेनिस में करियर ग्रैंड स्लैम का मतलब है कि एक खिलाड़ी अपने पूरे खेल करियर के दौरान सभी चारों प्रमुख टूर्नामेंट- ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीतता है।
  • इसके लिए चारों टूर्नामेंट्स को एक ही कैलेंडर वर्ष में जीतना आवश्यक नहीं है। यह एक बेहद प्रतिष्ठित उपलब्धि है।
  • जीत के साथ अल्काराज पीट सैम्प्रास और राफेल नडाल की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-एक रहते हुए अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता।
  • यह जोकोविच का 11वां ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल था। वह इसके फाइनल में पहली बार हारे हैं। इससे पहले 10 बार उन्होंने खिताब जीता था। यानी अल्काराज जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हराने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
 


 

जोकोविच जीत चुके 24 ग्रैंडस्लैम
टेनिस जगत में नोवाक जोकोविच ने पिछले एक दशक में लगभग हर बड़ा मंच जीत लिया है। हालांकि, उनका पिछला यानी 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब 2023 में यूएस ओपन के रूप में आया था। इसके बाद पिछले लगभग दो साल से वह एक ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए जूझ रहे हैं। 25वें ग्रैंडस्लैम का सपना उनसे दूर रह जा रहा है। उनके नाम कुल 24 ग्रैंड स्लैम हैं, जिसमें शामिल हैं-
 
  • 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब: (कब जीता- 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023)
  • 3 फ्रेंच ओपन खिताब: (कब जीता- 2016, 2021, 2023)
  • 7 विंबलडन खिताब: (कब जीता- 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022)
  • 4 यूएस ओपन खिताब: (कब जीता- 2011, 2015, 2018, 2023)
 
 

जोकोविच इतिहास रचने से फिर चूके
जोकोविच अब 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब से केवल एक जीत दूर हैं, लेकिन इतंजार लंबा होता जा रहा है। एक ग्रैंडस्लैम खिताब उन्हें टेनिस इतिहास में सबसे ऊंचे स्थान पर ले जाएगी। न तो महिलाओं में और न ही पुरुषों में किसी ने 25 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड मार्ग्रेट कोर्ट के नाम है, जिन्होंने 24 ग्रैंडस्लैम जीते थे। जोकोविच गोल्डन थ्रोन से बस एक खिताब दूर हैं।

सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम (पुरुष/महिला मिलाकर)
खिलाड़ी श्रेणी
(एकल)
ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन
ओपन
फ्रेंच
ओपन
विंबलडन यूएस
ओपन
मार्ग्रेट कोर्ट महिला 24 11 5 3 5
नोवाक जोकोविच पुरुष 24 10 3 7 4
सेरेना विलियम्स महिला 23 7 3 7 6
स्टेफी ग्राफ महिला 22 4 6 7 5
राफेल नडाल पुरुष 22 2 14 2 4
रोजर फेडरर पुरुष 20 6 1 8 5
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed