{"_id":"697ed8935e1b2520ad005429","slug":"novak-djokovic-vs-carlos-alcaraz-6-records-that-can-be-broken-in-the-australian-open-2026-final-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Djokovic vs Alcaraz: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में आज जोकोविच का सामना अल्काराज से; टूट सकते हैं 6 बड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Djokovic vs Alcaraz: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में आज जोकोविच का सामना अल्काराज से; टूट सकते हैं 6 बड़े रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का फाइनल नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज के बीच सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि पीढ़ियों की टक्कर है। जोकोविच जहां 25वें ग्रैंड स्लैम के साथ इतिहास रचना चाहते हैं, वहीं अल्काराज सबसे युवा करियर ग्रैंड स्लैम विजेता बनने की दहलीज पर खड़े हैं। नतीजा चाहे जो हो, टेनिस इतिहास में कई रिकॉर्ड टूटना तय है।
जोकोविच और अल्काराज
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का पुरुष एकल फाइनल टेनिस इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में शामिल होने को तैयार है। मेलबर्न में आमने-सामने होंगे 'किंग ऑफ मेलबर्न' नोवाक जोकोविच और नई पीढ़ी के सुपरस्टार कार्लोस अल्काराज। यह मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के लिए भी खेला जाएगा, जो नतीजे के साथ टूट सकते हैं। 38 वर्षीय जोकोविच अनुभव और मानसिक मजबूती के साथ उतरेंगे, जबकि 22 वर्षीय अल्काराज युवा जोश, फिटनेस और आक्रामक खेल के दम पर इतिहास रचने के इरादे से कोर्ट पर होंगे।
Trending Videos
फाइनल तक का सफर: मानसिक मजबूती की असली परीक्षा
दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचने के लिए पांच-सेट के कठिन सेमीफाइनल खेले। जोकोविच ने युवा यानिक सिनर को हराकर यह साबित किया कि टेनिस में उम्र से ज्यादा मेंटैलिटी मायने रखती है। वहीं, अल्काराज ने जांघ की चोट जैसी परेशानी के बावजूद अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज कर अपनी मानसिक दृढ़ता का शानदार उदाहरण पेश किया।

नोवाक जोकोविच: 25वें ग्रैंड स्लैम की ऐतिहासिक तलाश
जोकोविच इस फाइनल में सिर्फ एक और ट्रॉफी नहीं, बल्कि खुद को इतिहास में अकेला खड़ा करने के लक्ष्य से उतरेंगे।
जोकोविच इस फाइनल में सिर्फ एक और ट्रॉफी नहीं, बल्कि खुद को इतिहास में अकेला खड़ा करने के लक्ष्य से उतरेंगे।
- जीत के साथ जोकोविच का यह 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब होगा, जिससे वह मार्गरेट कोर्ट (24) को पीछे छोड़कर पुरुष-महिला दोनों वर्गों में सबसे ज्यादा मेजर जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
- ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहले ही सबसे ज्यादा खिताब जीत चुके जोकोविच अगर यह फाइनल जीतते हैं, तो उनका 11वां मेलबर्न ताज होगा।
- अल्काराज को हराने पर जोकोविच ओपन एरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे, केन रोजवॉल का रिकॉर्ड टूट जाएगा।
कार्लोस अल्काराज: सबसे युवा करियर ग्रैंड स्लैम का सपना
दूसरी ओर, अल्काराज के लिए यह फाइनल उनके करियर का सबसे अहम अध्याय हो सकता है।
दूसरी ओर, अल्काराज के लिए यह फाइनल उनके करियर का सबसे अहम अध्याय हो सकता है।
- विंबलडन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जीत चुके अल्काराज अगर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतते हैं, तो वह ओपन एरा में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले छठे पुरुष खिलाड़ी बनेंगे।
- 22 साल की उम्र में यह कारनामा कर वह राफेल नडाल (24) का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं।
- जीत के साथ अल्काराज पीट सैम्प्रास और राफेल नडाल की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-एक रहते हुए अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।
पुरानी टक्कर और बदला लेने की कहानी
यह मुकाबला 2024 पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडल मैच की याद भी दिलाता है, जहां जोकोविच ने टाई-ब्रेक में जीत हासिल की थी। हालांकि, 2025 यूएस ओपन सेमीफाइनल में अल्काराज ने जोकोविच को हराया था, जिससे साफ है कि इस बार मुकाबला बेहद बराबरी का रहने वाला है।