सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Neymar To Retire This Year? Brazil Football Star Breaks Silence Amid FIFA World Cup prepration

Neymar: क्या इस साल के अंत में फुटबॉल को अलविदा कह देंगे नेमार? दिग्गज फुटबॉलर के बयान से फैंस को लगा झटका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

इस साल फीफा विश्व कप का आयोजन है और ब्राजील की टीम भी इसके लिए पूरा जोर लगा रही है। इससे पहले, टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार के बयान से फैंस को झटका लगा है।

Neymar To Retire This Year? Brazil Football Star Breaks Silence Amid FIFA World Cup prepration
नेमार - फोटो : FIFA
विज्ञापन

विस्तार

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार का करियर चोटों की वजह से प्रभावित रहा है। चोट से परेशान नेमार फुटबॉल को अलविदा कहने की सोच रहे हैं। नेमार ने शुक्रवार को ब्राजील के एक डिजिटल चैनल पर फुटबॉल से संन्यास लेने की संभावना जताई है। नेमार के इस बयान से फैंस को तगड़ा झटका है। इस साल फीफा विश्व कप भी होना है, लेकिन इससे पहले ही नेमार का फुटबॉल को अलविदा कहने की सोचना, फैंस के लिए दिल तोड़ने वाला बयान है।
Trending Videos

नेमार ने कहा, मुझे नहीं पता कि अब से क्या होगा। मुझे अगले साल के बारे में भी नहीं पता। हो सकता है कि जब दिसंबर आए तो मैं फुटबॉल से संन्यास लेना चाहूं। मैं अब साल दर साल जी रहा हूं। यह विश्व कप का साल है। इसलिए बहुत जरूरी है। ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ मेरे लिए भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप में खेल पाएंगे नेमार?
34 साल के हो चुके नेमार ने पिछले महीने अपने बचपन के क्लब सैंटोस के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाया था। नेमार जनवरी 2025 में सैंटोस लौटे और टीम को ब्राजील की शीर्ष टीम बने रहने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सीजन के आखिरी पांच मैचों में पांच गोल किए।  नेमार की हाल ही में घुटने की सफल सर्जरी हुई थी। वह बार-बार चोटों से जूझ रहे हैं। चोट ने उनके करियर पर असर डाला है। ब्राजील के लिए अब तक के सबसे ज्यादा 79 गोल करने वाले नेमार अक्तूबर 2023 के बाद से राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं। इससे आने वाले फुटबॉल विश्व कप में भी उनके खेलने पर खतरा पैदा हो गया है। 

चोट ने नेमार के करियर को किया प्रभावित
ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने पिछले साल बार-बार कहा है कि 2026 फीफा विश्व कप के लिए सिर्फ पूरी तरह से फिट खिलाड़ियों पर ही विचार किया जाएगा। विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में खेला जाना है।  नेमार ने 18 साल की उम्र में 2010 में ब्राजील की फुटबॉल टीम के लिए खेलना शुरू किया था। उस समय उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें दुनिया का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा था। कई मौकों पर नेमार ने अपनी असाधारण प्रतिभा दिखाई भी, लेकिन चोट ने उनके करियर को बुरी तरह प्रभावित किया है। चोट ने उनके कई महत्वपूर्ण साल खराब किए और इस दौरान उनसे जूनियर रहे खिलाड़ी काफी आगे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed