Winter Olympics: पदक गले में, दिल में पछतावा! ओलंपिक मेडलिस्ट का LIVE कबूलनामा, बोले- गर्लफ्रेंड को दिया धोखा
स्टुरला होम लाग्रेड ने ओलंपिक ब्रॉन्ज तो जीत लिया, लेकिन निजी जिंदगी की गलती का दर्द जीत से बड़ा साबित हुआ। लाइव टीवी पर किया गया उनका कबूलनामा खेल से ज्यादा चर्चा में आ गया।
विस्तार
रेस खत्म होने के तुरंत बाद नॉर्वेजियन ब्रॉडकास्टर एनआरके से बात करते हुए सात बार के वर्ल्ड चैंपियन ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने दर्शकों को सन्न कर दिया। उन्होंने कहा, 'छह महीने पहले मुझे मेरी जिंदगी का प्यार मिला। दुनिया की सबसे खूबसूरत, सबसे प्यारी इंसान। और तीन महीने पहले मैंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की और उसे धोखा दिया।'
लाग्रेड ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को एक हफ्ते पहले सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, 'यह मेरी जिंदगी का सबसे खराब हफ्ता रहा।' आंसू रोकते हुए उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पास जिंदगी का गोल्ड मेडल था। लोग अलग सोच सकते हैं, लेकिन मेरी नजर सिर्फ उसी पर है। पिछले कुछ दिनों में खेल दूसरे नंबर पर रहा। काश मैं यह पल उसके साथ बांट पाता।'
Norwegian Olympic bronze medalist Sturla Holm breaks down in tears while using his platform to share that he cheated on his girlfriend pic.twitter.com/SYSHz5iGJ5
— Jomboy Media (@JomboyMedia) February 10, 2026
इस इवेंट में उनके टीममेट जोहान-ओलाव बोटन ने बिना कोई निशाना चूके गोल्ड जीता। फ्रांस के एरिक पेरो को सिल्वर मिला। लाग्रेड एक मिस के साथ गोल्ड से 48.3 सेकंड पीछे रह गए।
A post shared by International Biathlon Union (@biathlonworld)
बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 'यह मेरा फैसला था। आज मैंने दुनिया को बताने का फैसला किया ताकि शायद, शायद उसे समझ आए कि वह मेरे लिए क्या मायने रखती है।' उन्होंने यह भी माना, 'मुझे डर है कि मैंने जोहान का दिन खराब कर दिया। शायद इंटरव्यू देना स्वार्थी था। मैं मानसिक रूप से यहां नहीं हूं।' नॉर्वे के अखबार VG से उन्होंने कहा, 'मेरे पास इसे सुलझाने का एक ही तरीका है कि सब कुछ सामने रख दूं और उम्मीद करूं कि वह मुझसे फिर भी प्यार कर सके। मैं आदर्श बनना चाहता हूं, लेकिन गलती करूं तो उसे मानना भी होगा।'
A post shared by fanpage for Sturla Holm Lægreid 🇳🇴 (@teamlaegreid)