सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Delhi-based Aarit Kapil became the youngest Indian chess player to make an International Master norm

Aarit Kapil: 10 साल के आरित कपिल का कीर्तिमान, अंतरराष्ट्रीय मास्टर नार्म हासिल करने वाले युवा भारतीय बने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 12 Apr 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

आरित कपिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) नॉर्म हासिल कर लिया है। आरित की उम्र 10 साल की है और वह ऐसा करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

Delhi-based Aarit Kapil became the youngest Indian chess player to make an International Master norm
आरित कपिल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के 10 वर्षीय आरित कपिल ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। आरित स्पेन के मेनोरका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दौर में ऑस्ट्रेलिया के सैमुअल असाका के साथ ड्रॉ खेलकर अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) नॉर्म हासिल करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 10 वर्ष सात महीने की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया।
Trending Videos


यादगार रहा आरित का प्रदर्शन
आरित ने प्रतियोगिता की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए दूसरे दौर में कजाखस्तान के पूर्व विश्व अंडर-20 चैंपियन और ग्रैंडमास्टर नोगरबेक काजीबेक को हराया। दिल्ली के इस खिलाड़ी के लिए पिछले साल अंडर-11 राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतना उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। वह वर्तमान में 2015 में जन्मे खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। इस प्रतियोगिता में आरित का सबसे यादगार प्रदर्शन अर्जेंटीना के 12 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर ओरो फॉस्टिनो के खिलाफ रहा, जिन्हें शतरंज की दुनिया का मेसी कहा जाता है। इस मुकाबले में आरित ने संयम दिखाते हुए ड्रॉ हासिल किया और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरित को अंतिम तीन मुकाबलों में केवल आधा अंक चाहिए था, लेकिन लगातार दो हार के बाद उनका पहला आईएम नॉर्म हासिल करने का सपना मुश्किल में पड़ता नजर आया। उन्होंने हालांकि अंतिम दौर में खुद को संभाला और तेजी से सही चालें चलते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed