{"_id":"69d8ccec551ee7d4a30c7395","slug":"sole-leader-vaishali-takes-on-goryachkina-after-the-third-rest-day-in-women-s-candidates-tournament-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Candidates Chess: कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 11वें दौर में अब गोर्याचकिना से भिड़ेंगी वैशाली, एकल बढ़त बरकरार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Candidates Chess: कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 11वें दौर में अब गोर्याचकिना से भिड़ेंगी वैशाली, एकल बढ़त बरकरार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पाफोस
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में एकल बढ़त बरकरार रखने वाली आर वैशाली शनिवार को 11वें दौर में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना का सामना करेंगी।
आर वैशाली
- फोटो : International Chess Federation
विज्ञापन
विस्तार
आर प्रज्ञानंद के खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद सबका ध्यान उनकी बहन आर वैशाली पर लगा हुआ है जो एकल बढ़त बनाए हैं और विश्राम के बाद शनिवार को महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 11वें दौर में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना का सामना करेंगी। वैशाली का लक्ष्य अपनी बढ़त को और बढ़ाना और खिताब के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करना है। अगर वह ऐसा कर पाती हैं तो उन्हें इस साल के आखिर में मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।
Trending Videos
भारतीयों में सबसे आगे चल रही हैं वैशाली
चार दौर बाकी रहते हुए वैशाली तीन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे चल रही हैं। वह अपने छोटे भाई आर प्रज्ञानंद (ओपन वर्ग) और दिव्या देशमुख से आगे हैं। वैशाली ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक और चीन की झू जिनर पर आधे अंक की बढ़त बनाई हुई है। कैटरीना लागनो, अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना और कजाखस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा पांच अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि दिव्या देशमुख उनसे और आधे अंक पीछे हैं। पूर्व महिला विश्व चैंपियन टैन झोंगयी 3.5 अंक के साथ आखिरी स्थान पर हैं।
चार दौर बाकी रहते हुए वैशाली तीन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे चल रही हैं। वह अपने छोटे भाई आर प्रज्ञानंद (ओपन वर्ग) और दिव्या देशमुख से आगे हैं। वैशाली ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक और चीन की झू जिनर पर आधे अंक की बढ़त बनाई हुई है। कैटरीना लागनो, अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना और कजाखस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा पांच अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि दिव्या देशमुख उनसे और आधे अंक पीछे हैं। पूर्व महिला विश्व चैंपियन टैन झोंगयी 3.5 अंक के साथ आखिरी स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली ने अब तक तीन जीत हासिल की हैं और सिर्फ एक बाजी गंवाई है। गोर्याचकिना के साथ बाजी के बाद उन्हें चीन की दो खिलाड़ियों और कैटरीना के खिलाफ बाजी खेलनी हैं। चार दौर बाकी होने के कारण टूर्नामेंट का नतीजा अभी भी किसी भी तरफ जा सकता है। अगर वह आखिरी दौर में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो वह खिताब जीत सकती हैं और इस साल के आखिर में विश्व चैंपियन वेनजुन के खिलाफ खेलने का मौका पा सकती हैं।
ओपन वर्ग में अब मुकाबला एकतरफा बन गया है जिसमें जावोखिर सिंदारोव 10 में से आठ अंक लेकर फॉर्म में हैं। उज्बेकिस्तान के इस खिलाड़ी ने छह बाजी जीती हैं, जबकि चार ड्रॉ खेले हैं। अब वह इस साल के विश्व चैंपियनशिप मैच में भारत के डी गुकेश के खिलाफ खेलने का मौका पाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं बशर्ते आखिरी दौर में कोई बड़ा उलटफेर न हो जाए। अच्छी शुरुआत के बावजूद प्रज्ञानानंदा सातवें स्थान पर हैं और उनके खाते में केवल चार अंक हैं। उन्हें अब माथियास ब्लूबाउम से भिड़ना है।