सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2030: Preparations for Commonwealth Games Intensify International Delegation Arrives Ahmedabad

CWG 2030: अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां तेज, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल की गुजरात CM से मुलाकात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रमंडल खेलों की सर्वोच्च संस्था कॉमनवेल्थ स्पोर्ट का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 2030 में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए चार दिवसीय दौरे पर पहुंचा है।

CWG 2030: Preparations for Commonwealth Games Intensify International Delegation Arrives Ahmedabad
सीएम भूपेंद्र पटेल ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों की सर्वोच्च संस्था कॉमनवेल्थ स्पोर्ट का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 2030 में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार से गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार, यह पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डोनाल्ड रुकारे के नेतृत्व में 8 से 11 अप्रैल तक राज्य में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेगा। इस दौरे में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी भी शामिल हैं।
Trending Videos


पिछले वर्ष नवंबर में आयोजित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की आम सभा में अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार सौंपा गया था। इससे पहले भारत 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों की सफल मेजबानी कर चुका है। दौरे की शुरुआत गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट के साथ हुई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित होकर राज्य सरकार मजबूत टीमवर्क के साथ खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रुकारे और सीईओ केटी सैडलियर ने मुख्यमंत्री को 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। अपने दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, वीर सावरकर खेल परिसर, ईकेए एरिना (अहमदाबाद), वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित प्रमुख प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed