सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG Gold Contender Sairaj Tests Positive for Doping Had Complained Against Coach Four Months Ago

डोप में फंसा चैंपियन लिफ्टर: CWG में स्वर्ण के दावेदार साईराज मिले पॉजिटिव, चार महीने पहले की थी कोच की शिकायत

हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते वर्ष राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीतने वाले साईराज परदेसी डोपिंग में फंस गए हैं। इससे चार महीने पहले उन्होंने साजिश की आशंका जताई थी। आइये पूरा मामला जानते हैं...

CWG Gold Contender Sairaj Tests Positive for Doping Had Complained Against Coach Four Months Ago
साईराज परदेसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

अहमदाबाद में बीते वर्ष राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कई रिकॉर्ड के साथ महाराष्ट्र के साईराज परदेसी ने स्वर्ण जीता तो खेल मंत्रालय से लेकर भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साईराज का प्रदर्शन ही ऐसा था। उन्होंने 88 किलो भार वर्ग में कुल 348 किलो वजन उठाया था। देश में इस भार में इससे अच्छा प्रदर्शन कभी नहीं हुआ था वह इस वर्ष ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण का दावेदार बन गए थे, लेकिन यह प्रदर्शन साईराज के लिए मुसीबत बन गया।
Trending Videos


साजिश का लगा चुके आरोप
खेल मंत्रालय और साई को की शिकायत के मुताबिक साईराज को पता लगा कि उन्हें डोप में फंसाने की साजिश रची जा रही है। आरोप के मुताबिक, इस साजिश के पीछे कोई और नहीं बल्कि कैंप में शामिल कोच थीं। साईराज ने इसके बाद मंत्रालय, साई, वेटलिफ्टिंग महासंघ को कोच के खिलाफ डोप में फंसाए जाने की शिकायत की। आननफानन महासंघ ने जांच बिठा दी। शिकायत किए हुए लगभग चार माह हुए थे। जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि साईराज नाडा के आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट में डोप में फंस गए। उनके सैंपल में स्टेरायड मेस्टोनेलॉन पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई में साबित करनी होगी साजिश
साईराज पर अस्थायी प्रतिबंध लग गया है। नाडा के हियरिंग पैनल के समक्ष वह अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर पाए तो राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे। शिकायत के मुताबिक, एनआईएस पटियाला में कैंप में उनके एक साथी उन्हें ऐसी रिकॉर्डिंग सुनाई, जिससे उनके होश उड़ गए। उन्हें बताया गया कि एक महिला कोच ने उन्हें खाने में कुछ मिलाकर ड्रोप में फंसाने को कहा है। हालांकि, जांच कमेटी ने जब उनसे सुबूत मांगे तो साईराज को साथी खिलाड़ी ने कोच की रिकॉर्डिंग देने से मना कर दिया।

अक्तूबर-दिसंबर में थे निगेटिव
साईराज ने बीते वर्ष अगस्त में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता था। 24 अक्तूबर को उन्होंने खेल मंत्रालय को शिकायत की और इस वर्ष फरवरी में वह डोप में फंस गए, जिसकी डोप रिपोर्ट अब आई है। हालांकि, अक्तूबर और दिसंबर में हुए टेस्ट में वह निगेटिव आए थे। यह वैसा ही मामला है जब रियो ओलंपिक से पहले पहलवान नरसिंह यादव ने उन्हें खाने में मिलावट कर डोप में फंसाने का आरोप लगाया था। नाडा ने सुनवाई में नरसिंह को बरी कर दिया था, लेकिन रियो पहुंचते ही वाडा की सुनवाई में उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उन्हें रियो से लौटना पड़ा। साईराज साजिश साबित नहीं कर पाए तो उन पर चार वर्ष तक का प्रतिबंध लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed