सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Preeti Pawar downed Paris Olympics medallist Aeji Im to storm into the final of Asian Boxing Championships

Asian Boxing: प्रीति ने एशियाई मुक्केबाजी में किया उलटफेर, ओलंपिक कांस्य विजेता इम को हराकर फाइनल में पहुंचीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 06 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की युवा मुक्केबाज प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, लवलीना और निकहत जरीन ने निराश किया और दोनों इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

Preeti Pawar downed Paris Olympics medallist Aeji Im to storm into the final of Asian Boxing Championships
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप - फोटो : Asian Boxing
विज्ञापन

विस्तार

उदीयमान भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता कोरिया की ऐजी इम को हराकर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, भारत को निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन के बाहर होने से झटका लगा जो अपने-अपने मुकाबले गंवा बैठीं। प्रिया और अरूंधति चौधरी ने भी अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीते। विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पूजा रानी और अंकुशिता बोरो को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
Trending Videos


फाइनल में प्रीति के सामने कड़ी चुनौती
एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति ने तीन दौर के मुकाबले में इम को 5-0 से हराया। अब फाइनल में उनका सामना तीन बार की विश्व चैंपियन (2019, 2023,2025) और टोक्यो ओलंपिक 2020 की कांस्य पदक विजेता चीनी ताइपै की हुआंग सियाओ वेन से होगा। महिलाओं के 60 किलोवर्ग में प्रिया ने स्थानीय मुक्केबाज नामून मोंखोर को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना उत्तर कोरिया की उन जियोंग वोन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवलीना-निकहत ने किया निराश
अरूंधति ने उजबेकिस्तान की ओइशा तोइरोवा को 70 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में 4-1 से हराया। अब उनका सामना कजाखस्तान की बेकित सेइदिश से होगा। दो बार की विश्व चैंपियन निकहत को ओलंपिक पदक विजेता चीन की वू यू ने 51 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में 5-0 से मात दी। निकहत की इस मुक्केबाज के खिलाफ यह दूसरी हार है। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना को 75 किलोवर्ग में विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता उजबेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा ने 5-0 से मात दी। पहले दौर में बाय मिलने के बाद यह टूर्नामेंट में लवलीना का पहला मुकाबला था। अंकुशिता को चीनी ताइपे की नियेन चिन चेन ने 3-0 से हराया। महिलाओं के 80 किलो वर्ग में पूजा सेमीफाइनल में कजाखस्तान की एन रियाबेत्स से हार गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed