सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Kabaddi League final match today

Aligarh Kabaddi League: आज मिलेंगे कबड्डी के सूरमा, प्रदेश में करेंगे नाम रोशन

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 07 Apr 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

चर्चा है कि आगामी महीनों में उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग का आयोजन नोएडा में होगा जिसमें अलीगढ़ मंडल से कई खिलाड़ियों को चयनित किया जा सकता है।

Aligarh Kabaddi League final match today
लीग में कृष्णा फैब्रीकेशन-छर्रा लायंस मुकाबला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के अंतिम बड़े मुकाबले आज खेले जाएंगे। शेखर सराफा मैदान पर जारी इस तीन दिवसीय लीग का फाइनल मुकाबला आज शाम छह बजे से शुरू होगा। उससे पहले टॉप चार टीमें ताल ठोकते हुए एक दूसरे को चुनौती देंगी।

Trending Videos


सोमवार को अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों का हुनूर देखने के लिए उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के सह संस्थापक रचित शर्मा, दो कोच अरुण कुमार सिंह और सत्येंद्र कुमार पहुंचे। चर्चा है कि आगामी महीनों में उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग का आयोजन नोएडा में होगा जिसमें अलीगढ़ मंडल से कई खिलाड़ियों को चयनित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, लीग के दूसरे दिन दो मुकाबले टाई रहे जिसके बाद पांच पांच रेट डाली गई। इसमें महेश्वरी सुपर किंग्स और दरबार वॉरियर्स दोनों ने अलग अलग टीमों के खिलाफ जीत हासिल की। शेखर सराफ फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह लीग पांच अप्रैल को शुरू हुई। आयोजक सुमित सराफ ने बताया कि इस लीग में हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़ जिले से चयनित खिलाड़ियों को अलग अलग टीमों ने नीलामी में खरीदा था। 

पहले दिन करीब 10 मुकाबले हुए, जबकि सोमवार को 14 मुकाबले हुए हैं। कृष्णा फैब्रीकेशन ने राधेवेदा को 27-25 के अंतर से हराया। अक्रूर सेना ने माहेश्वरी सुपर किंग्स को 31-30 अंक से हराया। इसके अलावा राधेवेदा टाइगर्स ने संतसार वॉरियर्स को 42-20 अंक से पराजित किया। इसके बाद हुए मुकाबले में दरबार वॉरियर्स ने आभा ग्रांड को 51-39 अंक और छर्रा लायंस ने अक्रूर सेना को 42-19 के बड़े अंतर से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed