{"_id":"69d4b016106d3f0b4a090537","slug":"decision-on-bail-of-five-accused-today-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो गैंगवार: सराय हकीम में फायरिंग कांड के पांच आरोपियों की जमानत पर फैसला आज, दो अन्य की भी होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो गैंगवार: सराय हकीम में फायरिंग कांड के पांच आरोपियों की जमानत पर फैसला आज, दो अन्य की भी होगी सुनवाई
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजयुमो मंत्री शशांक पंडित, हनी शिवाजी, मोहित शर्मा, अरुण, गौरव की जमानत याचिका पर एडीजे-2 की अदालत में सुनवाई कर ली गई है। अब निर्णय आज होगा।
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम में भाजयुमो के दो गुटों में हुए फायरिंग में 6 अप्रैल को पांच आरोपियों की जमानत पर सुनवाई हुई। अब निर्णय 7 अप्रैल को सुनाया जाएगा। वहीं, दो अन्य आरोपियों की जमानत पर आज सुनवाई होगी।
Trending Videos
सराय हकीम बाजार में 12 मार्च की देर रात हुई फायरिंग में पुलिस की ओर से दोनों गुटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया। मामले में अब तक 16 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें से पांच आरोपियों की पूर्व में जमानत खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भाजयुमो मंत्री शशांक पंडित, हनी शिवाजी, मोहित शर्मा, अरुण, गौरव की जमानत याचिका पर एडीजे-2 की अदालत में सुनवाई कर ली गई है। अब निर्णय मंगलवार को सामने आएगा। हिस्ट्रीशीटर शोएब व उसके साथी हमजा की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज होगी।