{"_id":"69d4bfd14c1a827a2c0d82e8","slug":"dismissal-from-the-examination-due-to-non-payment-of-fees-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: वीसी ने डिग्री कॉलेजों को दी चेतावनी, आज फीस जमा न करने पर परीक्षा से वंचित होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: वीसी ने डिग्री कॉलेजों को दी चेतावनी, आज फीस जमा न करने पर परीक्षा से वंचित होंगे विद्यार्थी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार
विवि ने सम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि जिन छात्र-छात्राओं की फीस जमा नहीं होगी, उन्हें किसी भी हालत में प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ के महाविद्यालयों में फीस जमा करने की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर कुलपति ने नाराजगी जताते हुए अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल तक फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थी परीक्षा से वंचित कर दिए जाएंगे।
Trending Videos
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की समीक्षा में सामने आया कि अभी तक फीस जमा करने की स्थिति संतोषजनक नहीं है। विवि ने सम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि जिन छात्र-छात्राओं की फीस जमा नहीं होगी, उन्हें किसी भी हालत में प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी प्रवेश पत्र न मिलने के कारण परीक्षा से वंचित रहता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी केवल संबंधित महाविद्यालय और विद्यार्थी की होगी। इसके लिए एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ के महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसका कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है।