{"_id":"69d765fac81db5ceaf09d914","slug":"ayush-shetty-entered-quarterfinals-of-badminton-asia-championships-pv-sindhu-hs-prannoy-lose-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Championships: युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सिंधू और प्रणय को मिली हार","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Asia Championships: युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सिंधू और प्रणय को मिली हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत के आयुष शेट्टी जहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे, वहीं गुरुवार को पीवी सिंधू और एचएस प्रणय को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
पीवी सिंधू और एचएस प्रणय
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधू और पुरुषों में एचएस प्रणय को हार मिली है। विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज आयुष ने 20वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपे के चि यू जेन को 21-16, 21-12 से हराया। अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
तनीषा-कपिला की जोड़ी भी हारी
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियि ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-8 से हराया। कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वाले एचएस प्रणय को चीन के वेंग होंग यांग ने 21-12, 21-19 से मात दी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चौथी वरीयता प्राप्त मलयेशिया के चेन तांग जी ओर तो ई वेइ ने 21-13, 21-14 से हराया।
Trending Videos