सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian paddlers underlined their regional dominance in South Asian Youth Table Tennis championship

South Asian Youth TT: दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस में भारत का दबदबा, विभिन्न वर्गों में जीते 13 स्वर्ण पदक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 11 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना दबदबा दिखाया। भारत के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में 13 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

Indian paddlers underlined their regional dominance in South Asian Youth Table Tennis championship
टेबल टेनिस - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शनिवार को दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अलग-अलग वर्ग में 13 स्वर्ण पदक जीतकर अपना क्षेत्रीय दबदबा साबित कर दिया। यह टूर्नामेंट एशियाई युवा चैंपियनशिप के लिए क्वालिफायर भी है। भारत के प्रियनुज भट्टाचार्य ने अंडर-19 लड़कों के एकल फाइनल में हमवतन पुनीत बिस्वास को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
Trending Videos


युगल वर्ग का खिताब भी भारत ने जीता
युगल में एमआर बालमुरुगन और मेहान सेंथिल ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बांग्लादेश के अबुल हसीब और नफीज इकबाल को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में आदित्य दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में हमवतन खिलाड़ी अक्षय किरिकारा को हराया। युगल का खिताब भी भारत के ही पास रहा जिसमें ऋषान चट्टोपाध्याय और आकाश राजवेलु ने नेपाल के खिलाफ पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के वर्ग में जेनिफर वर्गीज ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अंडर-19 फाइनल में हमवतन अनन्या मुरलीधरन को हराया, जबकि अंकोलिका चक्रवर्ती ने आहोना रे को पछाड़कर अंडर-15 का खिताब जीता। भारत ने लड़कियों के युगल के दोनों वर्ग में भी क्लीन स्वीप किया। मिश्रित युगल में भी भारत का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed