सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sujeet, Abhimanyou registered contrasting victories clinch gold medals in Senior Asian Wrestling Championships

Senior Asian Wrestling: सुजीत, अभिमन्यु ने किया दमदार प्रदर्शन, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 11 Apr 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय पहलवान सुजीत और अभिमन्यु ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सुजीत ने उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को हराया, जबकि अभिमन्यु ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को मात दी।

Sujeet, Abhimanyou registered contrasting victories clinch gold medals in Senior Asian Wrestling Championships
कुश्ती - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत और अभिमन्यु ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाए। पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में अजेय लय में चल रहे सुजीत ने उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को एकतरफा मुकाबले में 8-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ वे 2019 में बजरंग पूनिया के बाद इस भार वर्ग में एशियाई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
Trending Videos

मैच की शुरुआत में जलोलोव ने रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए सुजीत को खुलकर अंक जुटाने का अवसर नहीं दिया, लेकिन दूसरे दौर में भारतीय पहलवान ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया और उज्बेक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इसके बाद अभिमन्यु ने भी भारत के खाते में दूसरा स्वर्ण जोड़ते हुए 70 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 5-3 से पराजित किया। संदीप मान हालांकि 79 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करते हुए स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में 1-2 से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन-मुकुल फाइनल में
इससे पहले 57 किग्रा वर्ग में अंकुश ने जापान के फुगा सासाकी को 8-2 से हराकर कांस्य पदक जीतते हुए भारत के पदक अभियान को मजबूती प्रदान की। भारत के पास अंतिम दिन भी दो स्वर्ण पदक जीतने का अवसर रहेगा, जहां पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन (61 किग्रा) और मुकुल दहिया (86 किग्रा) अपने-अपने फाइनल में उतरेंगे। अमन ने सेमीफाइनल में ईरान के अहमद मोहम्मदनेजादजावन को 11-9 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि मुकुल दहिया ने कजाखस्तान के बोलात सकायेव के खिलाफ शुरुआती झटके के बाद जोरदार वापसी करते हुए 12-6 से मुकाबला अपने नाम किया। अब अमन का सामना उत्तर कोरिया के क्वांग एम किम से होगा, जबकि मुकुल दहिया का स्वर्ण पदक मुकाबला ईरान के कामरान घासेमपुर से होगा। दिनेश को 125 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक के लिए संघर्ष करना होगा, क्योंकि उन्हें सेमीफाइनल में बहरीन के शमिल शारिपोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed