सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US-Israel strike Iran: PV Sindhu stranded at Dubai airport

PV Sindhu Stranded: महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं, सोशल मीडिया पर साझा किया Video

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी।

US-Israel strike Iran: PV Sindhu stranded at Dubai airport
पीवी सिंधु - फोटो : ANI-PV Sindhu (instagram)
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस तनाव का असर खेल जगत पर भी पड़ा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन की तैयारियों पर संकट मंडराने लगा है।
Trending Videos

दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं सिंधु
ऑल इंग्लैंड की शुरुआत मंगलवार से शुरू होनी है। सिंधु बर्मिंघम जा रही थीं।  उनकी फ्लाइट का कनेक्शन दुबई में था। लेकिन अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अगले आदेश तक स्थगित कर दी गईं। दुबई एयरपोर्ट प्रशासन ने पुष्टि की कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रोक दी गई हैं और यात्रियों से एयरपोर्ट न आने की अपील की गई है। अचानक हुए फैसले से हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर साझा की स्थिति
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट का वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'अगली सूचना तक सभी उड़ानें सस्पेंड।' उनकी इस पोस्ट ने तेजी से ध्यान खींचा और दिखाया कि क्षेत्रीय संघर्ष का असर खिलाड़ियों तक भी पहुंच गया है।


 

भारतीय बास्केटबॉल टीम भी फंसी
सिर्फ सिंधु ही नहीं, भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम भी दोहामें फंसी हुई है। यह टीम FIBA Basketball World Cup 2027 Asian Qualifiers के तहत मैच खेलने गई थी। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

BFI confirms that the players are safe in Doha. (Image: BFI)

सऊदी अरब में फंसे मुशफिकुर रहीम
बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम उमराह यात्रा से लौटते समय जेद्दा में फंस गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, मैं कुछ दिन पहले उमराह हज के लिए मक्का आया था...मेरा हज खत्म हो गया है और आज दुबई (एमिरेट्स) के रास्ते बांग्लादेश वापस जा रहा हूं। हमने आज सुबह जेद्दा से दुबई के लिए EK 0806 से उड़ान भरी थी, लेकिन बदकिस्मती से युद्ध के कारण सभी फ्लाइट जेद्दा लौट आई हैं और अब मैं हजारों यात्रियों के साथ जेद्दा एयरपोर्ट पर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed