सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth and Tanvi Sharma will headline the Indian contingent at the German Open Super 300 tournament

German Open: जर्मन ओपन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे श्रीकांत-तन्वी, बंसोड़ और किरण जॉर्ज भी लेंगे हिस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई किदांबी श्रीकांत और तन्वी शर्मा करेंगे।

Kidambi Srikanth and Tanvi Sharma will headline the Indian contingent at the German Open Super 300 tournament
किदांबी श्रीकांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा मंगलवार से शुरू हो रहे जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने पिछले सत्र में मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 में उप विजेता रहते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रहे।
Trending Videos

क्वालिफायर के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे श्रीकांत
श्रीकांत रैंकिंग में 82वें स्थान पर खिसक गए थे लेकिन यह 31 साल का खिलाड़ी वापसी करते हुए 32वें स्थान पर आ गया है। वह अपने अभियान की शुरुआत एक क्वालिफायर के खिलाफ करेंगे। महिला एकल विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज 16 साल की तन्वी पहले दौर में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से भिड़ेंगी। तन्वी ने इस सत्र की शुरुआत में इंडिया ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स में दुनिया की नंबर दो वांग जी यी और दुनिया की नंबर 12वें नंबर की खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को तीन गेम तक संघर्ष करने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने एशिया बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मालविका से रहेगी अच्छे प्रदर्शन की आस
दुनिया की 51वें नंबर की खिलाड़ी मालविका बंसोड़ अपने अभियान की शुरुआत डेनमार्क की लाइन होजमार्क जार्सफेल्ड के खिलाफ करेंगी, जबकि दुनिया की 45वें नंबर की खिलाड़ी इशारानी बरुआ का मुकाबला थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा। तस्नीम मीर को पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीय वांग झी यी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। पुरुषों के एकल ड्रॉ में किरण जॉर्ज का मुकाबला फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से होगा जबकि थारुन मन्नेपल्ली चीनी ताइपे के वांग जू वेई से भिड़ेंगे। क्वालिफिकेशन में आकर्षि कश्यप का मुकाबला चीनी ताइपे की पाई यू पो से होगा। महिला युगल में अश्विनी भट और शिखा गौतम की भारतीय जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत सू यिन हुई और लिन झिह युन की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed