सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Daniil Medvedev along with his family and team, was stranded in Dubai due to Middle East conflict

Israel-Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव के कारण दुबई में फंसे टेनिस स्टार डेनिल मेदवेदेव, पोस्ट कर बताया हाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 02 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष से पश्चिम एशिया में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इसका असर अब खेलों पर भी पड़ रहा है। हाल ही में एटीपी टूर के लिए दुबई पहुंचे रूस के टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव उड़ानें प्रभावित होने के कारण दुबई में ही फंस गए हैं।

Daniil Medvedev along with his family and team, was stranded in Dubai due to Middle East conflict
डेनिल मेदवेदेव - फोटो : Australian Open
विज्ञापन

विस्तार

यूएस ओपन के पूर्व चैंपियन डेनिल मेदवेदेव ने बताया कि वह उन कुछ खिलाड़ियों और टीम सदस्यों में शामिल है जिन्हें एटीपी टूर दुबई से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण व्यापक स्तर पर उड़ानें रद्द हो गई हैं और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हुई है। मेदवेदेव के इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार को रूसी भाषा के टेनिस पोर्टल बोल्शे की एक रिपोर्ट रीपोस्ट की गई, जिसमें कहा गया कि वह सुरक्षित हैं और दुबई में एक मित्र के अपार्टमेंट में ठहरे हुए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह दुबई में एटीपी टूर्नामेंट जीता था, जिसके बाद उड़ान रद्द होने से वे वहीं रुकना पड़ा।
Trending Videos

एटीपी ने स्थिति को लेकर दी जानकारी
एटीपी टूर ने बताया, हमारे खिलाड़ियों, स्टाफ और टूर्नामेंट कर्मियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हालिया एटीपी 500 इवेंट के समापन के बाद कुछ खिलाड़ी और टीम सदस्य अब भी दुबई में हैं। खिलाड़ियों और उनकी टीमों को टूर्नामेंट के आधिकारिक होटलों में ठहराया गया है, जहां उनकी तत्काल जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेदवेदेव और अन्य खिलाड़ियों को कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में होने वाले बीएनपी परिबास ओपन में हिस्सा लेना है, जहां मुख्य ड्रॉ के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे। एटीपी ने कहा, हम प्रभावित खिलाड़ियों, टूर्नामेंट आयोजकों और सुरक्षा सलाहकारों के साथ सीधे संपर्क में हैं। फिलहाल यात्रा संबंधी आकलन एयरलाइन संचालन और आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी है। परिस्थितियां अनुकूल होते ही खिलाड़ियों और उनकी टीमों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित करने के लिए हम आवश्यक सहयोग जारी रखेंगे।

तनाव का खेलों पर पड़ रहा असर
टेनिस खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड ( इंग्लैंड लायंस) और पाकिस्तान (पाकिस्तान शाहिन्स) की ए टीमें भी यूएई में मौजूद थीं। दोनों के बीच प्रस्तावित मुकाबला रविवार को रद्द कर दिया गया। युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को भी यात्रा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जब वहां आयोजित यूरोलीग टूर्नामेंट सप्ताहांत में रद्द कर दिया गया। क्षेत्र में कई खेल आयोजनों पर असर पड़ा है। एशियाई चैंपियंस लीग फुटबॉल मुकाबले और कतर लीग को स्थगित कर दिया गया है। वहीं फॉर्मूला वन की संचालन संस्था ने सोमवार को कहा कि वह क्षेत्र में होने वाली आगामी रेसों पर विचार करते समय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed