Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
PV Sindhu lands back in Bengaluru from Dubai; Husband Venkat took jibe; All England Championship
{"_id":"69a6828928ef566a290d2c3c","slug":"pv-sindhu-lands-back-in-bengaluru-from-dubai-husband-venkat-took-jibe-all-england-championship-2026-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PV Sindhu: घर लौटीं सिंधू, ऑल इंग्लैंड में नहीं खेल पाने की भड़ास दीवार तोड़कर निकाली? पति वेंकट ने ली चुटकी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PV Sindhu: घर लौटीं सिंधू, ऑल इंग्लैंड में नहीं खेल पाने की भड़ास दीवार तोड़कर निकाली? पति वेंकट ने ली चुटकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:11 PM IST
सार
ईरान-इस्राइल-अमेरिका तनाव के चलते सिंधू को न केवल ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा, बल्कि उनकी तैयारी की लय भी प्रभावित हुई है। यह अनुभव सिंधू और उनकी टीम के लिए निश्चित रूप से मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन सकारात्मक बात यह है कि वह सुरक्षित अपने घर लौट आई हैं।
पीवी सिंधू दुबई से बंगलूरू में अपने घर लौट चुकी हैं। ईरान-इस्राइल-यूएस के बीच सैन्य तनाव की वजह से दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वह दुबई में फंस गई थीं। हालांकि, अब वह घर लौट चुकी हैं और उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर और साथ ही एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी पुष्टि की है। हालांकि, घर वापसी पर सिंधू के पति वेंकट ने उन पर चुटकी भी ली है।
Trending Videos
2 of 5
पीवी सिंधू ने दुबई से खौफनाक मंजर का खुलासा किया था
- फोटो : PTI
दुबई में फंस गई थीं सिंधू
दरअसल, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम पहुंचने के लिए दुबई होते हुए रवाना हुई थीं, लेकिन अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर बमबारी के बाद खाड़ी क्षेत्र में उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया। इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जिससे दुबई भी प्रभावित हुआ। वह समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच सकीं और टूर्नामेंट से हटने और घर लौटने का फैसला लिया। हालांकि, घर लौटने के बाद वह बंगलूरू में सीधे अपने अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट पर पहुंचीं। वहां दीवारें टूटी पड़ी थीं। ऐसे में उनके पति वेंकट दत्ता ने चुटकी लेते हुए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सिंधू टूटी दीवार के पास खड़ी दिख रही हैं।
पति वेंकट ने ली चुटकी
वेंकट ने लिखा, 'सिंधू घर आ चुकी हैं और उन्होंने हमारे घर के दीवारों के खिलाफ हिंसा चुनी।' इस पोस्ट को सिंधू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और वेंकट को जवाब देते हुए लिखा, 'ऑल इंग्लैंड को मेरे स्मैश का अनुभव नहीं मिला, इसलिए मैंने लिविंग रूम को ही अपना बैडमिंटन कोर्ट बना लिया।' वेंकट और सिंधू दोनों ने हंसने का इमोजी भी बनाया।
4 of 5
पीवी सिंधू दुबई में फंसी हुई थीं
- फोटो : Instagram
सिंधू ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सिंधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने सुरक्षित लौटने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'बैक होम इन बंगलूरू एंड सेफ। पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे, लेकिन मैं अपने घर लौटकर बेहद आभारी हूं। दुबई प्रशासन, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन टीम और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस कठिन समय में हमारी मदद की। उनकी संवेदनशीलता और पेशेवर रवैया शब्दों से परे है।'
विज्ञापन
5 of 5
पीवी सिंधू ने दुबई से खौफनाक मंजर का खुलासा किया था
- फोटो : PTI
'डरावना और तनावपूर्ण पल'
सिंधू ने यह भी जोड़ा, 'फिलहाल आराम करने, खुद को संभालने और आगे की योजना तय करने का समय है।' 28 फरवरी को सिंधू ने दुबई से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया था कि उनके ठहरने की जगह के पास धमाका हुआ था। उन्होंने उस वक्त लिखा था, 'ऐसे पल याद दिलाते हैं कि सामान्य जीवन कितना नाजुक होता है।' उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद तनावपूर्ण और डरावना पल बताया। उनके साथ उनके इंडोनेशियाई कोच प्रातमा भी मौजूद थे। हालांकि, सुरक्षित वापसी के बाद अब वह आराम कर आगामी प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।