फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं एयलीन गू?: अमेरिका छोड़ चीन से खेलीं, झेली मारपीट और धमकियां; दो स्वर्ण समेत कुल पांच ओलंपिक पदक जीते

Thu, 19 Feb 2026 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Feb 2026 10:45 AM IST
सार

एयलीन गू ने अमेरिका की बजाय चीन का प्रतिनिधित्व चुनकर वैश्विक बहस छेड़ दी। उन्हें ‘गद्दार’ कहा गया और जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। बावजूद इसके, मिलानो-कोर्तिना 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। यह मामला खेल, राजनीति और राष्ट्रीय पहचान के जटिल संबंधों को उजागर करता है।

विज्ञापन
Eileen Gu says she was physically assaulted; playing Winter Olympics from China rather than USA Sparked Debate
एयलीन गू - फोटो : Instagram
मिलानो-कोर्तिना में जारी 2026 के शीतकालीन ओलंपिक में 22 वर्षीय फ्रीस्टाइल स्कीयर एयलीन गू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनके खेल से ज्यादा उनकी नागरिकता और देश-चयन को लेकर है। सेन फ्रांसिस्को में जन्मीं और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहीं एयलीन गू ने अमेरिका की बजाय चीन का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। यही फैसला उन्हें विवादों के केंद्र में ले आया। एयलीन गू ने 2019 से चीन का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया।
Eileen Gu says she was physically assaulted; playing Winter Olympics from China rather than USA Sparked Debate
एयलीन गू - फोटो : Instagram
2022 के बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में उन्होंने दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते, जबकि 2026 ओलंपिक में भी उन्होंने दो रजत पदक हासिल कर अपनी काबिलियत साबित की है। फिर भी सवाल यह है, जब वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला फ्रीस्टाइल स्कीयर्स में गिनी जाती हैं, तो उन्हें गद्दार क्यों कहा जा रहा है? साथ ही यह भी सवाल है कि, एयलीन गू ने अमेरिकी लोगों पर उनके साथ मारपीट करने और धमकी देने का गंभीर आरोप क्यों लगाया है?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Red Bull (@redbull)


Eileen Gu says she was physically assaulted; playing Winter Olympics from China rather than USA Sparked Debate
एयलीन गू - फोटो : Instagram
एयलीन ने कहा- स्टैनफोर्ड में उन पर हमला हुआ
एयलीन ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब से उन्होंने चीन के लिए खेलना शुरू किया है, उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिलीं और उनके साथ मारपीट भी हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'मुझ पर बीच सड़क पर सार्वजनिक रूप से हमला किया गया। मुझे स्टैनफोर्ड कैंपस पुलिस को बुलाना पड़ा था। मुझे जान से मारने की धमकियां मिलीं। मेरा डॉर्म रूम भी लूट लिया गया। 22 साल की उम्र में आने तक मैंने जो झेला है, वह किसी को नहीं झेलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Eileen Gu says she was physically assaulted; playing Winter Olympics from China rather than USA Sparked Debate
एयलीन गू - फोटो : Instagram
यह बयान बताता है कि खेल और राजनीति की इस जंग ने उनके निजी जीवन को भी प्रभावित किया। उनके इसी इंटरव्यू ने उन्हें चर्चा में ला दिया। हालांकि, लगातार आलोचनाओं और दबाव के बावजूद एयलीन गू इतिहास की सबसे सफल महिला ओलंपिक फ्रीस्टाइल स्कीयर हैं। पांच ओलंपिक पदक उन्हें खेल की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Eileen  🖤🌈🧊🐲 (@eileengu)


विज्ञापन
Eileen Gu says she was physically assaulted; playing Winter Olympics from China rather than USA Sparked Debate
एयलीन गू - फोटो : Instagram
खेल में उपलब्धियां: आलोचना के बावजूद शिखर पर
एयलीन गू केवल विवादों की वजह से नहीं जानी जातीं। वह शीतकालीन ओलंपिक  इतिहास की सबसे सफल महिला फ्रीस्टाइल स्कीयर मानी जाती हैं। 2022 बीजिंग ओलंपिक में दो स्वर्ण और एक रजत के अलावा उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप और विंटर एक्स गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीते हैं। मिलानो-कोर्तिना 2026 में उन्होंने दो रजत और जीते। एयलीन गू ने अपने ओलंपिक करियर में जिन पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लिया, उन सभी में पदक जीते। यही वजह है कि वह इतिहास की सबसे सफल (सर्वाधिक पदक जीतने वाली) महिला फ्रीस्टाइल स्कीयर बन गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed