फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tejaswin Shankar Creates History, Wins India First-Ever Commonwealth Games Decathlon Bronze Medal

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक, भारत के लिए रचा इतिहास

Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में तेजस्विन शंकर ने इतिहास रचते हुए डेकाथलॉन में भारत का पहला पदक जीता। घुटने की पुरानी चोट के बावजूद उन्होंने 7976 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Tejaswin Shankar Creates History, Wins India First-Ever Commonwealth Games Decathlon Bronze Medal
तेजस्विन शंकर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुष डेकाथलॉन स्पर्धा में 7976 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया और इस इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। दो दिनों तक चली 10 स्पर्धाओं वाली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विन ने पुरानी घुटने की चोट के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


क्या चोट के बावजूद दिखाया दम?
27 वर्षीय तेजस्विन लंबे समय से क्रॉनिक पटेलर टेंडिनाइटिस (जंपर नी) की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी चोट के कारण उन्हें ग्लासगो खेलों में पुरुष हाई जंप स्पर्धा से अपना नाम वापस लेना पड़ा था। शुरुआती प्रयास के बाद दर्द बढ़ने से वह मुकाबला जारी नहीं रख सके और भावुक होकर मैदान से बाहर आए। हालांकि, डेकाथलॉन में उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन

कैसा रहा तेजस्विन का प्रदर्शन?
पांच स्पर्धाओं के बाद तेजस्विन दूसरे स्थान पर थे। कनाडा के डेमियन वार्नर उनसे आगे चल रहे थे। नौवें इवेंट यानी जैवलिन थ्रो के बाद तेजस्विन तीसरे स्थान पर पहुंच गए। अंतिम स्पर्धा 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया और कुल अंकों के आधार पर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

किसने जीता स्वर्ण और रजत?
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ग्रेनाडा के लिंडन विक्टर ने 8096 अंक के साथ जीता। कनाडा के डेमियन वार्नर 8036 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि तेजस्विन शंकर ने 7976 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

तेजस्विन के नाम एक और बड़ी उपलब्धि
यह कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन शंकर का दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में हाई जंप में कांस्य पदक जीता था। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 8057 अंक का है। इसके अलावा उन्होंने हांगझोउ एशियाई खेल 2023 में डेकाथलॉन का रजत पदक भी अपने नाम किया था। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में डेकाथलॉन का पहला भारतीय पदक जीतकर उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed